बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षा गार्डों की दबंगई, वीडियो हुआ वायरल

मथुरा- वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ के दबाव में दर्शन कर रहे श्रद्धालुओं के साथ मंदिर के निजी सुरक्षा गार्डों द्वारा श्रद्धालुओं से अभद्रता का वीडियो सामने आया है। वायरल हो रहे वीडियो में मंदिर के चौक में सुरक्षा गार्ड श्रद्धालुओं को धक्के देने के साथ ही उनसे खींचतान कर आराध्य के दर्शन में बाधक बन रहे हैं। वहीं इस मामले में मंदिर प्रबंधन ने चुप्पी साध ली है। बांकेबिहारी मंदिर के चौक का ये वीडियो अक्षय तृतीया तिथि का बताया जा रहा है। जिसमें मंदिर प्रबंधन द्वारा लगाए गए एक दर्जन से अधिक निजी सुरक्षा गार्ड एक राय होकर अक्षय तीज पर्व पर आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को जहां बेरहमी से धक्के दे रहे हैं और उनके साथ इस कदर खींचतान कर रहे हैं कि श्रद्धालुओं को दर्शन तो दूर अपनी जान बचाना मुश्किल हो गया।

इसे भी पढ़ें:  कपिल देव अग्रवाल नें किया राजा रतन चंद्र की मूर्ति का लोकार्पण

Also Read This

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »