एम.जी. पब्लिक स्कूल में सीबीएसई भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में शनिवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के दिशा निर्देशों के अधीन 28 घंटे के भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारंभ किया गया। इसमें पूरे सप्ताह बच्चों को भारतवर्ष में बोली जाने वाली विभिन्न भाषाओं का ज्ञान कराने के साथ ही नृत्य, कला और संगीत से जुड़ी भिन्न-भिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग करते हुए कौशल विकास के लिए प्रेरित किया जायेगा।

एम.जी. पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने सीबीएसई से प्राप्त दिशा निर्देशों के अन्तर्गत शनिवार को भारतीय भाषा समर कैंप-2025 का विधिवत शुभारंभ कराया। इस समर कैंप में करीब 100 बच्चों के द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने सीबीएसई ने अपने संबद्ध विद्यालयों में एक देशव्यापी अभियान के अन्तर्गत भारतीय समर भाषा कैंप-2025 का आयोजन शुरू कराया है। इसी के अन्तर्गत आज विद्यालय प्रांगण में इस विशेष समर कैंप का शुभारंभ हुआ। सीबीएसई के इस कैंप का उद्देश्य छात्रों को एक से अधिक भारतीय भाषाओं को सीखने के लिए प्रेरित करना है। यह कार्यक्रम नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (एनईपी)-2020 के बहुभाषावाद और सांस्कृतिक समझ पर आधारित किया गया है। भारतीय भाषा समर कैंप में संचालित एक्टिविटीज में इंट्रोडक्शन, वोकेबुलरी बिल्डिंग, प्रैक्टिकल कंवर्सेशन, कल्चरल लर्निंग और कांफिडेंस बूस्ट सेशंस शामिल होंगे। बताया कि यह कार्यक्रम भारत सरकार के एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए भाषा आधारित शिक्षा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देते हुए भारत की भाषाई विविधता के संरक्षण का प्रयास है।

इसे भी पढ़ें:  ईवीएम के सहारे ही जीत रही भाजपाः शमशुदीन राइन


प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि भारतीय भाषा समर कैंप के प्रथम दिन पंजाब राज्य की भाषा गुरमुखी के बारे में बच्चों को जानकारी देने के साथ ही उसको सिखाया गया और भाषा के साथ ही पंजाब की संस्कृति, सभ्यता, धार्मिक और सामाजिक परम्परा के साथ साथ वहां के प्रमुख त्यौहारों के बारे में भी जानकारी दी गई। बच्चों को गुरमुखी लेखन का प्रशिक्षण देने के साथ ही उनको इस भाषा का अक्षर ज्ञान कराया गया। बताया कि यह कैंप सीबीएसई के निर्देशों के अनुसार 28 घंटे की समयावधि में आयोजित किया जायेगा। कैंप के अंतिम दिन इसमें प्रतिभाग करने वाले बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिलेगा और भाषा आधारित प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र भी दिये जायेंगे। 

इसे भी पढ़ें:  21 जुलाई को एम.जी. पब्लिक स्कूल में लगेगा मेडिकल कैम्पः सतीश गोयल

Also Read This

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »

कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, दो शव बरामद

  छिबरामऊ- भाऊलपुर चौराहे पर रविवार सुबह कोयले से लदा कंटेनर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे के नीचे दबे दो लोगों के शव निकाले गए हैं, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई लोगों के कंटेनर के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की चपेट में आने से कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत और

Read More »

मुजफ्फरनगर में घरेलू हत्याकांड, पत्नी को मारकर पति भागा

मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के सिम्भालकी गांव में शनिवार देर रात एक महिला की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मुजफ्फरनगर पत्नी हत्या मामले में पुलिस का कहना है कि गांव के पूरन सिंह उर्फ पिंटू ने अपनी पत्नी सविता पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं। इसे भी पढ़ें:  कृष्ण गोपाल मित्तल ने कावड़ शिविर में सेवा करने वाले बच्चों को किया सम्मानितपुलिस के मुताबिक घटना की सूचना 11/12 अप्रैल 2026 की

Read More »