चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप लाई 248 करोड़ रुपये का बजट

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के द्वारा चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की अगुवाई में वित्तीय वर्ष 2025-26 में शहर के विकास का खाका खींचते हुए 248 करोड़ रुपये की आय का बजट तैयार कर लिया गया है। पालिका प्रशासन ने इस वित्तीय वर्ष में शहर के विकास, संसाधन और वेतन आदि मदों में 429 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान तय किया है। इसके बावजूद भी पालिका के खजाने में 51 करोड़ रुपये की राशि अवशेष रह जायेगी। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पालिका के 51 करोड़ रुपये के लाभ के इस अनुमानित बजट को सदन में प्रस्तुत करने की हरी झण्डी दे दी है। सात मार्च की बोर्ड बैठक तय करते हुए एजेंडा सभासदों के लिए जारी कर दिया गया है।

नगरपालिका परिषद् वित्तीय वर्ष 2025-26 में 248 करोड़ रुपये का बजट लेकर आई है। अभी पालिका के खजाने में 231 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि अवशेष है और आने वाले साल में पालिका ने 248 करोड़ रुपये से ज्यादा आय के विभिन्न मदों से जुटाने का अनुमान लगाया है। ऐसे में पालिका इस वित्तीय वर्ष तक 480 करोड़ रुपये से ज्यादा का खजाना अपने पास संजोयेगी और इसमें से 429 करोड़ से ज्यादा की राशि विकास कार्यों के साथ ही वेतन, संसाधन और दूसरे मदों पर खर्च करने जा रही है। पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आदेशानुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 का अनुमानित मूल बजट पारित कराने के लिए एजेंडा जारी कर दिया गया है। इसमें केवल दो प्रस्ताव गत कार्यवाही की पुष्टि और विशेष प्रस्ताव में अनुमानित मूल बजट ही शामिल किया गया है। इस एजेंडे पर 07 मार्च की सुबह 11 बजे पालिका सभाकक्ष में बोर्ड मीटिंग बुलाई गई है। सदस्यों को पालिका की ओर से बजट बैठक का एजेंडा वितरित करा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  पालिका में अभी सुलग रही वर्क ऑर्डर प्रकरण की चिंगारी

ईओ ने बताया कि लेखा विभाग के द्वारा पालिका का वित्तीय वर्ष 2025-26 का अनुमानित मूल बजट प्रस्ताव तैयार किया गया है, इमसें वर्ष 2024-25 में ;एक अपै्रल से एक जनवरी 2024 तकद्ध पालिका के द्वारा 160 करोड़ 09 लाख 38 हजार 722 रुपये की आय अर्जित की गई है, तो वहीं 111 करोड़ 30 लाख 42 हजार 302 रुपये खर्च हुए हैं। इस साल पालिका के द्वारा 248 करोड़ 90 लाख 90 हजार रुपये की आय और 429 करोड़ 06 लाख रुपये का व्यय करने का प्लान पालिका के लेखा विभाग ने तैयार किया है। ईओ ने बताया कि एक फरवरी 2025 तक पालिका के खजाने में 231 करोड़ 14 लाख 37 हजार 486 रुपये की राशि अवशेष थी। इस प्रकार वित्तीय वर्ष 2025-26 में लेखा विभाग के अनुमान के अनुसार भी यदि पालिका खर्च करती है तो 31 मार्च 2026 तक पालिका के खजाने में 50 करोड़ 99 लाख 27 हजार 486 रुपये की धनराशि अवशेष रहेगी।

इसे भी पढ़ें:  अलविदा जुमा पर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसएसपी ने किया भ्रमण

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि आने वाले साल हम समस्त बोर्ड के साथ मिलकर शहर में जनता के हितों के लिए कई बड़े काम करने जा रहे हैं। पालिका इस साल जहां कूड़े से कमाई के अपनी कार्ययोजना को और विस्तार देगी तो वहीं इसी साल हमारा वेस्ट टू एनर्जी प्लांट शुरू हो जायेगा और लीगेसी वेस्ट का निस्तारण भी हम शुरू करायेंगे। साथ ही पालिका प्रतिदिन शहर से निकलने वाले फ्रेश वेस्ट के सेग्रीकेशन के लिए भी अपनी मशीनों को लगाकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेगी। कूड़ा डलाव घरों की स्थिति को सुधारने, सफाई व्यवस्था के लिए मैन पॉवर को बढ़ाने, पेयजलापूर्ति में सुधार के लिए पाइपलाइन डालने और नये नलकूपों का निर्माण कराये जाने के साथ साथ शहर में पथ प्रकाश की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पालिका बड़ा खर्च करने जा रही है। साथ ही शहर के सौन्दर्यकरण के लिए कई बड़े कार्य पाइपलाइन में है, इनमें कम्पनी बाग, वहलना चौक और अहिल्याबाई होल्कर चौक के साथ ही झांसी रानी स्मारक पार्क शामिल है। 

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ में हिंदू देवी-देवताओं के नाम पर न हो धोखाधड़ी-कपिल देव

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  शीतलहर से बचाव को क्या किया, अफसरों

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  पालिका में अभी सुलग रही वर्क ऑर्डर प्रकरण की चिंगारीफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा के कारण भारी वाहनों पर भी लगा प्रतिबंधइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  कांवड़ में हिंदू देवी-देवताओं के नाम पर न हो धोखाधड़ी-कपिल देवलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका

Read More »