कंपनी बाग में गंदगी देखकर भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की ऐतिहासिक धरोहर कंपनी बाग (कमला नेहरू वाटिका) का सोमवार की सुबह चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। वहां पर गन्दगी और सफाई के साथ अन्य व्यवस्थाओं की दयनीय हालत देखकर जमकर नाराजगी जताई। कंपनी बाग के शौचालय में विकलांगों के लिए बनवाये गये रैम्प की निर्माण सामग्री की गुणवत्ता बेहद खराब पाये जाने पर उन्होंने ठेकेदार से जवाब तलब किया और सभी रैम्प की जांच के आदेश दिये। साथ ही कम्पनी बाग का रख-रखाव घरेलू गार्डन की भांति करते हुए एक सप्ताह में साफ सफाई के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश वाटिका प्रभारी को दिए गए। यहां मालियों की उपस्थिति चैक करने पर दो माली नदारद पाये गये, उनका रविवार का अवकाश भी निरस्त किया गया।

एक सप्ताह में कंपनी बाग को स्वच्छ बनाने पर दिया जोर

नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को पिछले काफी दिनों से कम्पनी बाग में सफाई के अभाव और अव्यवस्थाओं को लेकर शिकायत मिल रही थी। इसी को लेकर सोमवार को सुबह ही चेयरपर्सन पालिका के अधिकारियों और सभासदों के साथ कम्पनी बाग का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंची। उन्होंने करीब दो घंटे तक पूरे कम्पनी बाग का भ्रमण करते हुए वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यहां पर सफाई कर्मचारियों और मालियों की उपस्थिति चैक करने के लिए परेड कराई। दस अस्थाई मालियों में से आठ उपस्थित मिले। जबकि पांच नियमित माली भी मौजूद थे। नदारद कर्मचारियों के लिए चेतावनी दी गई। बताया गया कि माली अपनी मर्जी से रविवार को साप्ताहिक अवकाश रखते हैं, जिस पर नाराजगी प्रकट करते हुए उन्होंने इस अवकाश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी।

यहां पर सफाई का अभाव और बाग बगीचे में पौधों की दयनीय हालत देखकर वो जमकर भड़की और वाटिका प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार पर भड़की। उन्होंने निर्देश दिये कि एक सप्ताह के भीतर कम्पनी बाग की सफाई सफाई और पेड़ पौधों की देखरेख में सुधार किया जाये। कम्पनी बाग को उसी प्रकार से विकसित और स्वच्छ बनाया जाये, जैसा कि घेरलू गार्डन को रखा जाता है। यहां पर बने शौचालय में विकलांगों के लिए रैम्प का निर्माण कराया गया, चेयरपर्सन द्वारा इसकी गुणवत्ता को परखा गया तो निर्माण सामग्री बेहद निम्न पाये जाने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए ठेकेदार से जवाब तलब करने के निर्देश देते हुए इसका पुनः मानकों के अनुसार निर्माण कराये जाने के निर्देश दिये। कम्पनी बाग के पिछले हिस्से में कालोनी की ओर से खिड़ी खोलकर गोबर और अन्य गन्दगी डाले जाने पर उन्होंने वहां के परिवारों को भी चेतावनी दी और यह खिड़की बंद कराने के निर्देश दिये। साथ ही कम्पनी बाग में खड़े सैंकड़ों हाथ रेहडे और अन्य वाहनों का वितरण न होने पर भी चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने तत्काल प्रभाव से उनका वितरण कराने के निर्देश दिये। साथ ही कम्पनी बाग के बाउंड्री वॉल का जल्द निर्माण कराये जाने के लिए भी कहा गया है।

इसे भी पढ़ें:  पीड़ित की समस्या का समाधान करने में न करें देरी: सीएम योगी

मोर्निंग वॉकर्स से भी चेयरपर्सन ने की चर्चा, कहा-वो करेंगी नियमित निगरानी

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि आज कम्पनी बाग में व्यवस्थाओं को लेकर निरीक्षण किया गया, वहां गन्दगी पाई गई। साथ ही वाहनों का वितरण नहीं होने पर भी एनएसए को तत्काल ही उनका वितरण कर वार्डों में लगाने के लिए कहा गया है। वहां पर निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होंगे। कहा कि कम्पनी बाग का सुधार उनकी प्राथमिकता है और एक सप्ताह में वहां पर साफ सफाई कर स्वच्छता के लिए निर्देशित किया गया है। वो एक सप्ताह बाद फिर से निरीक्षण करेंगी। इसकी नियमित रूप से निगरानी की जायेगी ताकि सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ और सुचारू बनाया जा सके। इस दौरान चेयरपर्सन ने कम्पनी बाग में मोर्निंग वॉकर्स से भी चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और भरोसा दिलाया कि एक माह में कम्पनी बाग का कायाकल्प नजर आयेगा। उन्होंने लोगों से भी कम्पनी बाग के साथ ही अपने शहर को स्वच्छ बनाने में सकारात्मक योगदान के लिए प्रेरित किया।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव के आवास के पास महिला से लूटी चैन

जल्द बनेगी बाउंड्री वॉल, 170 फैंसी लाइटों से जगमग होगा कम्पनी बाग

अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि सोमवार को निरीक्षण के दौरान कम्पनी बाग में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने लाइट, रोड और बाउंड्री के साथ ही सफाई व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए। कम्पनी बाग में पथ प्रकाश और सौन्दर्यकरण के लिए 170 फैंसी लाइट लगाने का कार्य होना है। साथ ही 40 लाख रुपये की लागत से बाउंड्री वॉल कराई जानी है। एक नया शौचालय निर्माण भी यहां कराया जा रहा है। नगरोदय योजना में भी काफी काम होने हैं, इन सभी को लेकर निर्देशित किया गया है। वहीं शौचालय के रैम्प की गुणवत्ता खराब पाये जाने पर ठेकेदार को नोटिस जारी करते हुए उनसे जवाब तलब किया जा रहा है। साथ ही रैम्प का दोबारा निर्माण कराया जायेगा। निरीक्षण के दौरान सभासद मनोज वर्मा, प्रशांत कुमार, मोहित मलिक, राजीव शर्मा, सभासद पति विकल्प जैन, ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, जेई निर्माण कपिल कुमार, एनएसए डॉ. अतुल कुमार, तनवीर आलम सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  योगी सरकार युवाओं को बना रही हुनरमंद, मिल रहा रोजगारः कपिल

सफाई कर्मियों को वितरित होंगे 324 हाथ रेहडे

मुजफ्फरनगर। शहरी सफाई व्यवस्था के लिए स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत खरीदे गये हाथ रेहडों का वितरण नहीं हो पाने पर चेरयपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की नाराजगी के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दो दिनों में इन हाथ रेहडों को वार्डों में लगे सफाई के हाथ तक पहुंचाने की तैयारी कर ली है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि कम्पनी बाग में 324 हाथ रेहडों का वितरण आज से ही शुरू कर दिया गया है। प्रत्येक वार्ड में सफाई नायकों को आवश्यकता के अनुसार हाथ रेहडे प्राप्त करने के लिए निर्देश जारी कर दिये गये हैं। इसके साथ ही मंगलवार को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के हाथों चार डम्फर और दो जेसीबी मशीनों को भी शहर में सफाई कार्य के लिए उतार दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में कम्पनी बाग को संवारने का काम किया जायेगा। इसके लिए शाम की शिफ्ट में वहां पर सफाई व्यवस्था की रूपरेखा बनाई गई है। 

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  सांसद इकरा हसन का अपमान बर्दाश्त नहीं

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  सांसद इकरा हसन का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगाः पंकज मलिकफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  पीड़ित की समस्या का समाधान करने में न करें देरी: सीएम योगीइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार,

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  पीड़ित की समस्या का समाधान करने में न करें देरी: सीएम योगीलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार,

Read More »