MUZAFFARNAGAR-सड़क की खराब गुणवत्ता देख भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। शहर में बारिश के बाद जल भराव के कारण जनता को हुई समस्याओं को समझने और उनका उचित एवं तकनीकी निस्तारण कराये जाने के लिए नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप पूरी टीम के साथ लगातार ग्राउण्ड जीरो पर उतरकर कार्य कर रही हैं। रामपुरी से जुड़े तीन वार्डों में स्थलीय निरीक्षण करने के बाद पालिका अध्यक्ष ने पूरी टीम के साथ रामलीला टीला के दो वार्डों के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्र का पैदल भ्रमण करते हुए वृहद निरीक्षण किया।

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप एवं अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह सभासदों और पालिका के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रामलीला टीला क्षेत्र में पहुंचे और पालिका के वार्ड संख्या 9 एवं 12 के अन्तर्गत आने वाले मौहल्लों का निरीक्षण किया। सड़क से घर तक पालिका अध्यक्ष ने पहुंचकर महिलाओं, दुकानदारों और व्यापारियों से जनसंवाद स्थापित करते हुए क्षेत्र की समस्याओं को समझने का प्रयास किया। वार्ड में निवास कर रहे भाजपा संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समाधान के लिए सुझाव मांगे और मौके पर ही मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया।

इसे भी पढ़ें:  गुदड़ी के लाल-मुजफ्फरनगर के नये सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर


वार्ड में पालिका की ओर से बनाई जा रही सीसी सड़क और नाली के निर्माण में मानक और गुणवत्ता की कमी की शिकायत पर मीनाक्षी स्वरूप ने तत्काल ही ठेकेदार को तलब करते हुए निम्न गुणवत्ता को लेकर फटकार लगाई और एई निर्माण नैपाल सिंह को मौके पर ही जांच के लिए भेजकर रिपोर्ट मांगी। गुणवत्ता खराब पाये जाने पर ठेकेदार के भुगतान से कटौती के लिए कहा और ब्लेकलिस्ट करने की चेतावनी भी दी। वार्ड 9 में नियमित सफाई नहीं होने का मामला सामने आने पर उन्होंने सफाई नायक को मौके पर तलब किया। वार्ड में 12 सफाई कर्मचारी होने के बावजूद भी शिकायत बने रहने पर सफाई नायक को सख्त चेतावनी के साथ कार्यप्रणाली सुधारने के लिए कहा गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय शाही को वार्ड में सफाई की नियमित मॉनीटरिंग करते हुए रिपोर्ट तलब की और सफाई उपकरण की आवश्यकता की पूर्ति के निर्देश दिये।

यहां पर लोगों के बीच ही जल निकासी को प्रभावी और सृदृढ़ बनाने के लिए भी अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने विस्तृत चर्चा की और समस्याओं को समझने का प्रयास किया। लोगों ने बताया कि जिला अस्पताल से शुरू होकर लद्दावाला से रामलीला टीला तक पहंुचने वाला नाला यदि तली झाड़ साफ करा दिया जाये तो जल भराव की समस्या काफी हद तक दूर होगी। इसके लिए उन्होंने एई जल सुनील कुमार को नाले का निरीक्षण करते हुए उसकी सफाई के लिए त्वरित कार्य प्रारम्भ करने और पूर्ण रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। साथ ही रामलीला टीला पर प्रतिदिन व्यायाम के लिए आने वाले मोर्निंग वॉकर्स और जन सामान्य के लिए ओपन जिम तथा सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराने के निर्देश दिये। जेई निर्माण कपिल कुमार ने बताया कि ओपन जिम का प्रस्ताव पास है, इसके लिए जल्द ही काम शुरू हो जायेगा। इस दौरान भाजपा नेता सुनील दर्शन, सुधीर खटीक, कंवरपाल, राधे वर्मा सहित सभासद मनोज वर्मा, राजीव शर्मा और पालिका के अधिकारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बारिश के बीच ही साफ कराये गये कूड़ा डलावघर

Also Read This

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  स्वायत्त शासन

Read More »

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR—एससी युवक की पीट-पीटकर नृशंस हत्यारिलायंस कम्युनिकेशंस

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  यूजीसी इक्विटी कानूनः हिंदूवादी नेता ने रक्त से लिखा पीएम मोदी के नाम पत्रफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बारिश के बीच ही साफ कराये गये कूड़ा डलावघरइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »