चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज रूड़की रोड में भारत विकास परिषद समृद्धि द्वारा शनिवार को आयोजित किये गये नेत्र जाँच एवं चिकित्सा शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया। उन्होंने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि किसी को स्वास्थ्य लाभ देना बड़ा पुण्य का काम है।

नगरपालिका के अधीन संचालित होने वाले कन्या विद्यालय परिसर में आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर में शिक्षिकाओं और छात्राओं के नेत्रों का परीक्षण करते हुए उनको स्वास्थ्य लाभ दिया गया। यहां पहुंचने पर पालिकाध्यक्ष का प्रधानाचार्या एवं संस्था के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद् नेत्र चिकित्सा शिविर अभियान के प्रांत प्रभारी अभिन कंसल व अभिषेक ने भी कार्यक्रम में अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई और सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन अजय गुप्ता और अजय अरोरा ने किया।

इसे भी पढ़ें:  भोपा में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, बदले मौसम से बढ़ी ठंड

शिविर में सहायक संस्था के रूप में वरदान नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी के चिकित्सक व स्टाफ का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष राजेश मित्तल, सचिव शरद ऐरन, कोषाध्यक्ष अतुल ऐरन तथा महिला संयोजिका रूचि गुप्ता की सक्रिय भूमिका रही। संस्था द्वारा पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का आभार जताया और शिविर आयोजन में सहयोग के लिए प्रधानाचार्या सुमित्रा सिंह की सराहना करते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा समय रहते नेत्र रोगों की पहचान कर उनका समुचित इलाज सुनिश्चित करना रहा।

इसे भी पढ़ें:  सपा संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का बर्थ डे मनाया

Also Read This

मुजफ्फरनगर-सीएम ड्यूटी भूलकर दंगा करने वाला दारूबाज दरोगा चौबे सिंह सस्पेंड

मुख्यमंत्री आगमन जैसे कार्यक्रम में तैनाती के दौरान अनुशासनहीनता और नशा करने पर एसएसपी ने लिया सख्त निर्णय

Read More »

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »