मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को करेंगे सहारनपुर का दौरा

मुजफ्फरनगर/सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार, 4 अगस्त को सहारनपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। शासन स्तर से उनका विधिवत मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार की सुबह 10.30 बजे सरसावा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, जहां से वे 10.50 बजे पुलिस लाइन और 11.00 बजे सड़क मार्ग से सर्किट हाउस पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सुबह 11.30 बजे से शुरू होगा, जब वे सर्किट हाउस में मंडल के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ लोक निर्माण, पर्यटन और नगर विकास विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। यह बैठक 12.30 बजे तक चलेगी। इसके बाद, 12.30 से 1.30 बजे तक विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर मंडलीय अधिकारियों के साथ अलग से बैठक होगी। 1.30 से 2.00 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है।

इसे भी पढ़ें:  जमीन की खातिर किया युवक का अपहरण, एक गिरफ्तार, चार फरार

जाहरवीर स्थल पर पूजा-अर्चना, योजनाओं का शिलान्यास

मुख्यमंत्री 2.00 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर 2.05 बजे जाहरवीर नवनिर्मित स्थल पर पहुंचेंगे, जहां वे पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद 2.25 बजे वहां से रवाना होकर 2.40 बजे जनमंच पहुंचेंगे। यहां विभिन्न निर्माण योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री शाम 3.40 बजे मेरठ के लिए रवाना होंगे।

इसे भी पढ़ें:  मंडलायुक्त ने शुकतीर्थ में जगाया सफाई का जोश

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस व प्रशासन सतर्क

मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व शनिवार देर शाम डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह एवं मंडलायुक्त अटल कुमार राय ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई कोताही न बरती जाए। साथ ही जनसुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश जारी किए गए। प्रशासनिक अमला मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में जुटा हुआ है और समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  शाही ईदगाह को बम से उड़ने की धमकी, कार में बैठ खुद पर डाला पेट्रोल

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  जमीन की खातिर किया युवक का

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »