ACTION-ईओ की गाड़ी भुगतान प्रकरण में कम्प्यूटर ऑपरेटर पर गाज

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के निर्माण विभाग में क्लेरिकल मिस्टेक के बहाने 25 हजार के भुगतान के लिए ढाई लाख रुपये का भुगतान आदेश बनाकर लेखा विभाग में पत्रावली भिजवाने के प्रकरण में विभाग के कम्प्यूटर ऑपरेटर पर गाज गिरी है। पालिकाध्यक्ष ने इस प्रकरण में गंभीर नाराजगी जताई और उनके आदेश पर ईओ ने ठेका कर्मी के तौर पर कार्य कर रहे कम्प्यूटर ऑपरेटर को हटाने के निर्देश जारी किये। इसके साथ ही भुगतान का संशोधित आदेश भी तैयार कराकर लेखा विभाग को भिजवाया गया है। इसमें निर्माण विभाग के लिपिक पर कार्यवाही नहीं होने को लेकर भी चर्चा हो रही है।

नगरपालिका में ईओ के लिए किराये पर गाड़ी ली गई है। इसके लिए बोर्ड द्वारा पारित प्रस्ताव में डीजल के साथ ही 25 हजार रुपए प्रतिमाह भुगतान तय किया गया। इस दौरान इसमें जीएसटी नहीं जोडी गई। बताया जाता है कि निर्माण विभाग के एक लिपिक के द्वारा ईओ की गाड़ी के भुगतान के लिए पत्रावली तैयार की गई। उक्त पत्रावली में 25 हजार के स्थान पर ढाई लाख रुपए की धनराशि अंकित कर दी गई। बाद में उक्त पत्रावली को लेखा विभाग में भुगतान की स्वीकृति के साथ भेज दिया गया। लेखा विभाग में कार्यरत लिपिक के द्वारा इस पत्रावली का गंभीरता के साथ परीक्षण किया गया, तो इसमें भारी अनियमितता पकड़ में आयी। इस पर लेखा विभाग के लिपिक ने निर्माण विभाग के लिपिक पर कड़ी नाराजगी जताई। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया था। कुछ लिपिकों के द्वारा मामला शांत कराया गया। बाद में निर्माण विभाग के लिपिक ने क्लेरिकल मिस्टेक कहते हुए इस गंभीर प्रकरण से अपना पल्ला झाड़ दिया। यह लिपिक पहले लेखा विभाग में ही कार्यरत रहा था। इस दौराहन लिपिक पर पहले भी अनियमितता के गंभीर आरोप लग चुके हैं। लेखा विभाग के लिपिक के द्वारा इस मामले की जानकारी ईओ और पालिकाध्यक्ष को भी दी गई थी।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियाँ जोरों पर, शुकतीर्थ पहुंचे अधिकारी ने लिया जायजा

इस मामले में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कड़ी नाराजगी जताते हुए अपने स्तर से जांच कराई तो भुगतान आदेश टाइप करने वाले कम्प्यूटर ऑपरेटर रजत अग्रवाल की भूमिका को संदिग्ध पाये जाने पर उन्होंने ईओ प्रज्ञा सिंह को कार्यवाही करने के आदेश दिये। ईओ डॉ. प्रज्ञा ने बताया कि निर्माण विभाग में कम्प्यूटर ऑपरेटर रजत अग्रवाल ठेका कर्मी के रूप में कार्यरत है और काफी दिनों से वो यहीं पर कार्य कर रहा है। पूर्व में भी रजत के खिलाफ टाइपिंग एरर की कई शिकायत सामने आई थी। पालिकाध्यक्ष के आदेश पर ठेकेदार को आदेशित किया गया है कि वो निर्माण विभाग से रजत अग्रवाल को हटाकर नया कम्प्यूटर ऑपरेटर तैनात करें। अभी फिलहाल रजत अग्रवाल की पालिका में किसी भी पटल पर सेवा पर भी रोक लगाई गई है। इसके साथ ही गाड़ी के किराये की तय राशि 25 हजार रुपये की दर से भुगतान का संशोधित आदेश भी लेखा विभाग को भिजवा दिया गया है। जल्द भुगतान कराया जायेगा। वहीं इस मामले में गंभीर त्रुटि होने के बावजूद भुगतान स्वीकृति आदेश लेखा विभाग भेजने वाले निर्माण लिपिक पर कोई कार्यवाही नहीं की गई, जिसको लेकर सवाल उठाये जा रहे हैं। बताया गया है कि लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद पालिका में भारी उथल पुथल मचने की संभावना है। कई गैर जिम्मेदार लिपिकों पर भी कार्यवाही हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें:  लखनऊ: सीएम आवास के पास युवक ने खाया ज़हर, इलाज के दौरान मौत

Also Read This

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »

कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, दो शव बरामद

  छिबरामऊ- भाऊलपुर चौराहे पर रविवार सुबह कोयले से लदा कंटेनर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे के नीचे दबे दो लोगों के शव निकाले गए हैं, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई लोगों के कंटेनर के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की चपेट में आने से कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत और

Read More »

मुजफ्फरनगर में घरेलू हत्याकांड, पत्नी को मारकर पति भागा

मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के सिम्भालकी गांव में शनिवार देर रात एक महिला की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मुजफ्फरनगर पत्नी हत्या मामले में पुलिस का कहना है कि गांव के पूरन सिंह उर्फ पिंटू ने अपनी पत्नी सविता पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं। इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियाँ जोरों पर, शुकतीर्थ पहुंचे अधिकारी ने लिया जायजापुलिस के मुताबिक घटना की सूचना 11/12 अप्रैल 2026 की रात

Read More »