मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियाँ जोरों पर, शुकतीर्थ पहुंचे अधिकारी ने लिया जायजा

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। सोमवार को वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों का एक उच्चस्तरीय दल शुकतीर्थ पहुंचा, जहाँ उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा बंदोबस्त सहित आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मुख्यमंत्री सुरक्षा दल के अधिकारियों और आयोजकों के साथ बैठक करते हुए समीक्षा की।

बता दें कि मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ 11 जून को शुकतीर्थ आ रहे हैं। उनके संभावित कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार दौरा करते हुए व्यवस्था को परखने में जुटे हुए हैं। सोमवार को मेरठ जोन के एडीजी और सहारनपुर मंडल के कमिश्नर सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी शुकतीर्थ पहुंचे। यहां अधिकारियों ने संत शिरोमणि गुरु रविदास सतगुरु समन दास आश्रम का दौरा किया और वहाँ की व्यवस्थाओं की जानकारी आश्रम के प्रबंधक महात्मा गोरधन दास एवं प्रमुख सेवक संदीप दास से प्राप्त की। यहां पर 11 जून को आयोजित होने वाले वार्षिक सत्संग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही वो सहकारी शुगर मिल के फार्म पर भी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। दोनों कार्यक्रमों को देखते हुए अधिकारियों ने सुरक्षा सहित तमाम व्यवस्थाओं को लेकर मंथन किया।

इसे भी पढ़ें:  इकरा हसन की सभा के लिए सपाइयों ने की बड़ी तैयारी

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त भानु भास्कर अटल कुमार रॉय, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशबंधु, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संजय कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त) गजेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी जानसठ जयेंद्र सिंह, तहसीलदार सुधा गुप्ता, क्षेत्राधिकारी डॉ. रवि शंकर मिश्रा एवं राम आशीष यादव तथा थाना प्रभारी भोपा ओम प्रकाश सिंह उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जनप्रतिनिधियों में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल और क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी ने भी इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल, स्वच्छता, मंच व्यवस्था तथा आमजन की सुविधा हेतु की जा रही तैयारियों का गहन निरीक्षण किया। साथ ही स्थानीय प्रशासन को समयब( रूप से समस्त कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें:  मामूली विवाद में भाई ने फावड़ा मारकर की बहन की हत्या
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *