स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के प्रांतीय महामंत्री अशोक गोयल के निधन पर शोक

मुजफ्फरनगर। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के प्रांतीय महामंत्री अशोक गोयल के अकास्मिक निधन के कारण पालिका कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। नगरपालिका परिषद् के सभागार में शोक सभा का आयोजन करते हुए पालिका अधिकारियों और कर्मचारियों ने अशोक गोयल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर अपनी श्र(ांजलि अर्पित की।

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष ओमबीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को संगठन के प्रांतीय महामंत्री अशोक गोयल के आकस्मिक निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। इसके उपरांत पालिका सभाकक्ष में शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें ओमबीर सिंह ने कहा कि अशोक गोयल द्वारा अपना पूर्ण जीवन कर्मचारी हित के कार्याे को समर्पित कर दिया था तथा उनके द्वारा संगठन को मजबूत करने के लिये सदैव कार्य किया जाता रहा है, कई बार उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं होने पर भी उनके द्वारा विश्राम नहीं किया गया। अशोक गोयल के निधन से संगठन को अपूर्णीय क्षति हुई है।

इसे भी पढ़ें:  खादरवाला में युवक ने की आत्महत्या, घर पर था अकेला

जिलाध्यक्ष मौहम्मद सालिम ने कहा कि मुझे जिला अध्यक्ष बने हुए मात्र एक वर्ष ही हुआ है तथा इस एक वर्ष में दो बार अशोक गोयल से मुलाकात का अवसर प्राप्त हुआ तथा कर्मचारी हित के लिए अशोक गोयल के विचारों का गहरा प्रभाव मुझ पर पड़ा है। पालिका शाखा अध्यक्ष बृजमोहन एवं महामंत्री विकास शर्मा, पूर्व महामंत्री सुनील वर्मा द्वारा भी अशोक गोयल के निधन पर अपना गहरा शोक प्रकट किया।

इसे भी पढ़ें:  शुकतीर्थ गंगा समिति की नई कार्यकारिणी गठित, सतीश चंद गोयल अध्यक्ष बने

शोक सभा में कर अधीक्षक नरेश कुमार शिवालिया, प्रभारी कार्यालय अधीक्षक पारूल यादव, के अलावा लिपिक मैनपाल सिंह, कैलाश नारायण, संदीप यादव, विजय जैन, गगन महेन्द्रा, तनवीर आलम, प्रवीण कुमार, फिरोज खाँ, मनोज कुमार, मोहन वैद्य, नदीम खाँ, गययूर अहमद, निपुण कन्नौजिया, विवेक, नितिन कुमार, वसीम, सोनू मित्तल, अशोक पाल, आकाशदीप, अमित गोस्वामी, मनीष, गोपी वर्मा आदि कर्मचारीगण उपस्थित रहे और दो मिनट का मौन रखते हुए अशोक गोयल की अपना श्रदांजलि अर्पित की गई।

इसे भी पढ़ें:  बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट, सीआरपीएफ का एक जवान घायल

Also Read This

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग सख्त

खतौली में अपंजीकृत क्लिनिक सील करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के तहत दो क्लिनिकों पर ताला लगाकर नोटिस जारी किया गया। यह कदम जनपद में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम ने संबंधित क्लिनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि संचालक वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र या शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  सैदपुर प्रकरण

Read More »

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  किवाना पहुंचे मंत्री जयंत और अनिल कुमार

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  सैदपुर प्रकरण में पांच महिलाओं सहित नौ आरोपी गिरफ्तारफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  किवाना पहुंचे मंत्री जयंत और अनिल कुमार ने मृतक को दी श्रद्धांजलिइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार,

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »