MUZAFFARNAGAR-किन्नरों के बीच बधाई को लेकर संघर्ष

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव टांडा माजरा में शुक्रवार को किन्नर समुदाय के दो गुटों में बधाई मांगने को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लंबे समय से क्षेत्रीय बंटवारे को लेकर चल रहे तनाव ने मारपीट का रूप धारण कर लिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में दो विवाहिताओं की संदिग्ध मौत से हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बधाई मांगने को लेकर दोनों गुट आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी और गाली-गलौज हुई, जिसके बाद मामला बिगड़ गया और डंडों सहित अन्य हथियारों से जमकर हमला हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में किया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

इसे भी पढ़ें:  प्रयागराज में एयरफोर्स का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट सुरक्षित

दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर इलाके में जबरन बधाई मांगने और गुंडागर्दी के आरोप लगाए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें किन्नरों के बीच जमकर मारपीट और हंगामा साफ दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के विवाद पहले भी सामने आ चुके हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  कन्नौज से ही चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव, तेज प्रताप नहीं: रामगोपाल यादव

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  चिकित्सक दम्पति के पुत्र कोविद का यूपी क्रिकेट टी-20 लीग में चयनगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने

Read More »