सभासद मनोज वर्मा की माता जी का निधन, छाया शोक

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के सदस्य एवं भाजपा नेता मनोज वर्मा की माता जी का गुरूवार सवेरे आकस्मिक निधन हो जाने के कारण शोक का वातावरण बन गया। इसकी जानकारी मिलने पर पंचमुखी स्थित उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया और लोगों ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक जताया। उनके आवास से अंतिम यात्रा शाम चार बजे शहर श्मशान घाट नदी रोड के लिए रवाना होगी, वहीं पालिका में भी शोक अवकाश घोषित कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  समाजवादी पार्टी ने जयंती पर वीरांगना फूलन देवी को दी श्रद्धांजलि

नगरपालिका परिषद् के वार्ड संख्या 49 से सभासद भाजपा नेता मनोज वर्मा की माता जी शांति देवी का गुरूवार की सुबह निधन हो जाने की खबर से शोक की लहर दौड़ गई। वो 80 वर्ष की थी। परिजनों ने बताया कि दिवंगत शांति देवी कुछ समय से बीमार चल रही थी। गुरूवार को सवेरे अचानक ही उनकी तबियत बिगड़ी और घर पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली। सभासद मनोज वर्मा की माता जी का निधन हो जाने की खबर जिसे भी मिली, वो सीधा उनके पंचमुखी स्थित आवास पर पहुंचा और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत शांति देवी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दुखद समाचार के कारण नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, सभासद विकल्प जैन, राजीव शर्मा, शौकत अंसारी, प्रशांत गौतम, रविकांता काका, हनी पाल, विजय चिंटू, नौशाद खान, शहजाद चीकू, इरशाद हकीम, अन्नू कुरैशी, बबीता वर्मा, बिजेन्द्र पाल आदि सहित पालिका के अधिकारी और कर्मचारी भी सभासद मनोज वर्मा के आवास पर पहुंचे। वहीं नगरपालिका मुख्यालय में भी शोक सभा के उपरांत अवकाश घोषित कर दिया गया। शाम चार बजे शांति देवी का अंतिम संस्कार काली नदी स्थित शहर श्मशान घाट में किया जायेगा। दैनिक नयन जागृति परिवार भी शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत शांति देवी की आत्मशांति के लिए प्रार्थना करता है। 

इसे भी पढ़ें:  ACTION-ईओ की गाड़ी भुगतान प्रकरण में कम्प्यूटर ऑपरेटर पर गाज

Also Read This

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  चेयरमैन जहीर बने निकाय अध्यक्ष एसोसिएशन के जिलाध्यक्षआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति पार्सल 11-12 रुपये तथा यू2एस के

Read More »