राजबीर टीटू पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

मुजफ्फरनगर। खतौली क्षेत्र के चर्चित नेता रहे राजबीर सिंह टीटू वर्मा पर सोमवार को अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। इसमें वो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर सांसद हरेन्द्र मलिक ने अस्पताल पहंुचकर राजबीर का हालचाल जाना और हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से की है।

खतौली में स्थित लाल दयाल पब्लिक स्कूल को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को हुए झगड़े के बाद कोतवाली तक पहुंच गया। स्कूल प्रबंधक राजबीर सिंह टीटू पर स्कूल में ही उनके कार्यालय में घुसकर हमला कर उनको गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उधर, अनुसूचित जाति की एक शिक्षिका ने कोतवाली पहुंचकर प्रबंधक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। प्रबंधक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सांसद हरेंद्र मलिक ने अस्पताल पहुंचकर प्रकरण की जानकारी ली। बताया गया कि लाल दयाल पब्लिक स्कूल की फीस को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है। बोर्ड का परीक्षा परिणाम खराब रहने पर प्रबंध समिति ने प्रधानाचार्या को नोटिस भी जारी किया था।

इसे भी पढ़ें:  होटलों का गृहकर कम होगा, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावाः योगी

अब इस मामले में सोमवार को नया मोड आया है। कुछ लोगों ने स्कूल में घुसकर प्रबंधक राजबीर टीटू पर हमला कर दिया, कार्यालय में तोड़फोड़ भी की गई। कुछ शिक्षक और आसपास के लोग प्रबंधक को पहले खतौली सीएचसी और इसके बाद जिला अस्पताल लेकर आए। सांसद हरेंद्र मलिक भी जानकारी लेने पहुंचे। उधर, एक शिक्षिका इस बीच खतौली कोतवाली पहुंची और प्रबंधक पर आरोप लगाया कि अपने कक्ष में बुलाकर छेड़खानी की गई है। स्कूल की समन्वयक बनाने का झांसा देकर उसके साथ गलत हरकत की गई। पुलिस प्रकरण की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें:  महाकुम्भ : 45 करोड़ लोगों ने किया स्नान, माघ पूर्णिमा व शिवरात्रि पर टूट सकते हैं पिछले सारे रिकॉर्ड

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  होटलों का गृहकर कम होगा, पर्यटन

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »