गोल मार्किट में अवैध कब्जे को लेकर बढ़ा विवाद, ईओ ने बुलाई मीटिंग

मुजफ्फरनगर। शिवसेना के द्वारा शहर के शिव चौक के समीप स्थित गोल मार्किट के बरामदे में व्यापारियों के द्वारा किये गये अवैध कब्जे का मामला उठाये जाने और इसको हटवाने के लिए आंदोलन करने के कारण अब यह मामला गरमा रहा है। हिंदूवादी संगठन की मांग को देखते हुए पालिका प्रशासन ने भी अब इस पर टेढी नजर डाली है। व्यापारियों को समझाने के लिए एक बार फिर से पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने मीटिंग बुलाई है, इसके बाद कार्यवाही की तैयारी है।

इसे भी पढ़ें:  MISSION 2024-विकास की बात लेकर अपनों के बीच पहुंच रहे मंत्री संजीव बालियान

शिवसेना का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद् की ईओ प्रज्ञा सिंह से मिला और गोल मार्केट के दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर बरामदे में अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए उसको हटवाये जाने की मांग की है। उनका कहना है कि यह बरामदा आम लोगों के आवागमन के लिए खुला छोड़ा गया था, लेकिन इस पर दुकानदारों ने पूरी तरह से कब्जा किया हुआ है। इन दुकानदारों ने बरामदे में ठिये भी बेच रखे हैं और उससे अवैध वसूली करते हैं। गोल मार्केट के रास्ते पर स्टील की रेलिंग लगवा कर वहां पर भी कब्जा जमा लिया गया है, जिससे आने जाने के लिए जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शिवसेना नेताओं ने कहा कि एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह को भी अवगत करा दिया है अतिक्रमण न हटने पर वहीं आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है। इस दौरान डॉ. योगेंद्र शर्मा, लोकेश सैनी, अमरीश त्यागी, राजेश कश्यप, बसंत कश्यप आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR--प्लास्टिक गोदाम में लगी आग, जहरीले धुंए से घुटा लोगों का दम

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि उन्होंने पहले भी गोल मार्किट के व्यापारियों को समझाने के बाद अतिक्रमण हटवाया और जुर्माना किया था। इसके बाद वहां के व्यापारियों ने आश्वासन दिया था कि वो कुछ समय दें खुद ही अतिक्रमण हटवा लिया जायेगा। अब फिर से शिकायत मिल रही हैं। गुरूवार को मार्किट के व्यापारियों के साथ पालिका में मीटिंग की जायेगी। उनको स्वयं बरामदा खाली कराने के लिए मनाया जायेगा, नहीं तो पालिका प्रशासन अपने स्तर से कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण हटवाकर जुर्माना भी वसूल करेगा। 

इसे भी पढ़ें:  पीडीए की एकजुट ताकत दिलाएगी सुम्बुल को जीतः हरेंन्द्र मलिक

Also Read This

पालिका का प्लानः कचरा मुक्त शहर बनाने की मुहिम में अब घर-घर में बनेगी खाद

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शुरू की होम कम्पोस्टिंग की पहल, कचरे से खाद बनाने के कंटेनर वितरित मुजफ्फरनगर। शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने के संकल्प के साथ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने गीले कचरे के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग अभियान की शुरुआत कर स्रोत पर ही कूड़े के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग कंटेनर वितरित कर प्रेरक संदेश देने का काम किया है। अब शहर के 55 वार्डों में आने वाले हर घर में होम कंपोस्टिंग यानी घरेलू खाद बनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसके लिए पालिका सभासदों और अन्य टीमों के साथ लोगों को जागरुक भी करेगी। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी

Read More »

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फॉर्म 6 भरना अनिवार्य

मैनपुरी में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले फॉर्म 6 भरना अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों को लाइसेंस आवेदन से पहले नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना होगा। यदि आवेदक फॉर्म 6 नहीं भरता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा। परिवहन विभाग ने यह पहल जनपद में नए मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 21 फरवरी से शुरू की है। अब तक करीब 75 से अधिक युवाओं ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। क्यों किया गया फॉर्म 6 भरना अनिवार्य? जनपद में एसआईआर प्रक्रिया के साथ-साथ नए मतदाता बनाने का अभियान चल

Read More »

पुरकाजी के विकास को 21 करोड़ का बजट लाए जहीर फारूकी

पुरकाजी नगर पंचायत बोर्ड बैठक में हुआ 21 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित, ईद-होली की तैयारियों, विकास कार्यों और जनगणना व फैमिली आईडी पर चर्चा मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी के विजन विकास पर आधारित एजेंडा पारित यिका गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 21 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों, विकास कार्यों, जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण तथा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। इसे भी पढ़ें: 

Read More »

खतौली मंगलसूत्र चोरी से महिला दहशत में

खतौली मंगलसूत्र चोरी का मामला सामने आया है, जहां रसम पगड़ी में शामिल होने जा रही एक महिला से ई-रिक्शा में सफर के दौरान मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारूल पत्नी अभिषेक, निवासी नई मंडी, मुजफ्फरनगर, अपने परिवार के साथ बस से खतौली पहुंची थीं। कैसे हुई खतौली मंगलसूत्र चोरी? खतौली चौराहे से पारूल फलावदा रोड की ओर रसम पगड़ी में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुईं। उसी ई-रिक्शा में दो अन्य महिलाएं भी बैठीं। आरोप है कि सफर के दौरान उन्हीं दोनों महिलाओं ने मौका पाकर

Read More »