MUZAFFARNAGAR-डीएम ने स्वास्थ्य सेवा से कंट्रोल रूम तक परखा

मुजफ्फरनगर। पाकिस्तान पर अटैक के बाद सवेरे से ही जिला प्रशासन पूरी तरह से एक्टिव मोड पर नजर आया। मॉक ड्रिल की तैयारी ग्राम पंचायत स्तर पर शुरू हो चुकी थी, इसी बीच डीएम उमेश मिश्रा भी पूरे अमले के साथ फील्ड में उतरे नजर आये। उन्होंने अस्पताल से कंट्रोल रूम तक सभी जगह निरीक्षण करते हुए प्रशासन की तैयारियों को भी परखने का काम किया।

इसे भी पढ़ें:  बलदेव मथुरा में टीबी जागरूकता अभियान, मुफ्त जांच पर जोर

डीएम उमेश मिश्रा बुधवार को दोपहर के समय जिला चिकित्सालय पहुंचे और वहां औचक निरीक्षण करते हुए इमरजेंसी वार्ड के साथ ही अन्य वार्डों, अस्पताल में बने ऑक्सीजन प्लांट, विद्युत सप्लाई, दवा भण्डार सहित अन्य सेवाओं और व्यवस्था का जायजा लिया। अस्पताल में बनाये गये आपातकालीन वार्ड की भी व्यवस्था को देखा और सीएमएस को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने मेडिकल स्टाफ और चिकित्सकों के अवकाश निरस्त करने और सभी को ड्यूटी के लिए तैयार करने पर भी जोर दिया।

इसे भी पढ़ें:  RAJYASABHA ELECTION-‘भारत रत्न’ के सम्मान में जयंत के नवरत्नों ने डाला वोट, ये दिया संदेश....

108 और 102 एम्बुलेंस सेवा की स्थिति की भी जानकारी ली और अलर्ट रखने के लिए कहा गया। अस्पताल में दवाईयों की उपलब्ध की जानकारी लेने के साथ ही उन्होंने सभी जरूरी दवाइयों को स्टॉक में रखने के निर्देश दिए। सीएमएस ने बताया कि आपातकाल के लिए अस्पताल में सभी तैयारी हैं, एक अलग वार्ड भी बनाया गया है। इसके बाद डीएम कंट्रोल रूम पहुंचे और वहां पर भी तैयारियों को परखते हुए कर्मचारियों को सक्रिय रहने और आपातकाल की स्थिति में आने वाली प्रत्येक सूचना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इस दौरान एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर, एडीएम वित्त गजेन्द्र सिंह, सीएमएस राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  सूचना विभाग मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, निदेशक सूचना ने दिलाया दायित्व बोध

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर पैदल जाते व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौतगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में

Read More »