डीएम ने जीआईसी पहुंचकर लिया बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्था का जायजा

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी द्वारा शनिवार को बोर्ड परीक्षा को सकुशल एवं नकल विहीन सम्पन्न कराने के दृष्टिगत शहर के सरकूलर रोड पर स्थित जीआईसी में औचक निरीक्षण करते हुए वहां पर संचालित बोर्ड परीक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया गया। इस दौरान परीक्षा केन्द्र के कन्ट्रोल रूम सहित समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ ही उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्रों का वितरण करते हुए कक्ष निरीक्षक पूरी तरह से सतर्क रहें और सही प्रश्न पत्र वितरित हों, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये।

इसे भी पढ़ें:  तेजतर्रार मोनालिसा जौहरी मुख्यालय अटैच, संजय सिंह बने खतौली एसडीएम

जनपद में संचालित कक्षा 10 व 12 की यूपी बोर्ड परीक्षा को सकुशल एवं नकल विहीन सम्पन्न कराने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के द्वारा सम्बन्धित केन्द्र व्यवस्थापक को साथ लेकर राजकीय इण्टर कॉलेज में संचालित प्रथम पाली की बोर्ड परिक्षा का गहनतापूर्वक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र पर बने कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण कर वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था को चेक किया गया। साथ ही समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में भारतीय भाषा समर कैंप का समापन

इसी क्रम में डीएम द्वारा परीक्षा केंद्र से संबंधित समस्त स्टाफ को परीक्षा को सकुशल व नकल विहीन संपन्न कराने हेतु सख्ती के साथ सतर्कता बरतने के लिए कहा गया और विशेष तौर पर कक्षों में परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र वितरित करते समय कक्ष निरीक्षकों से विशेष ध्यान देने के िलिए भी कहा गया है, ताकि गलत प्रश्न पत्र वितरित न हो जायें। खतौली में परीक्षा के पहले ही दिन एक परीक्षा केन्द्र पर कुछ छात्राओं को गलत विषय का प्रश्न पत्र दे दिया गया था, उनके विरोध और शिकायत को भी अनदेखा किया गया, जिसको लेकर जिले में प्रदर्शन और हंगामा अभी तक जारी है। इस मौके पर सैक्टर मजिस्टेट व पुलिस बल उपस्थित रहा।

इसे भी पढ़ें:  बारिश थमी, लेकिन मुसीबत से घिरा गरीब फरजाना का परिवार

Also Read This

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में भारतीय भाषा समर कैंप का समापनसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी कार्यक्रम

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »