MUZAFFARNAGAR-शिव भक्त कांवड़ियों पर डीएम ने बरसाये फूल

मुजफ्फरनगर। सावन मास की कांवड़ यात्रा अब अपने सोपान की ओर अग्रसर है। हरिद्वार से दिल्ली बॉर्डर तक का पूरा हाईवे भगवामय हो चुका है। यात्रा के दौरान भोले के भक्तों की भीड़ ऐसी उमड़ी है कि मानो गंगाजल के साथ केसरिया सैलाब ही उमड़ा पड़ा हो। ऐसे में कांवड़ियों के आदर सत्कार का दौर भी चरम पर है। रविवार को जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी भी अपनी टीम के साथ मेरठ रोड पर कांवड़ियों पर हाथों से फूल बरसाते हुए उनको प्रसाद वितरित करते नजर आये। वहीं एटीएस स्पॉट कमांडो ने कांवड़ कंट्रोल रूम का दौर कर व्यवस्थाओं को परखा तो एसपी सिटी ड्यूटी चैक करने के लिए औचक निरीक्षण पर निकल पड़े।

रविवार को लेखपाल संघ सदर तहसील की ओर से कम्पनी गार्डन के पास कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर लगाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी पहुंचे। यहां पर उन्होंने कावड़ियों को अपने हाथों से प्रसाद वितरण किया और इसके साथ ही वहां से गुजरते शिव भक्तों का आदर सत्कार करते हुए गुलाब और गेंदा के फूलों की बारिश की। प्रशासन की ओर से ऐसा स्वागत देखकर कांवडिया भोले भी उत्साहित नजर आये और बोल बम का जयघोष करते हुए आगे बढ़ गये।

यहां पर एडीएम वित्त गजेंद्र सिंह, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, एसडीएम सदर निकिता शर्मा, एसडीएम मुख्यालय परमानंद झा, तहसीलदार सदर राधेश्याम गौंड सहित लेखपाल संघ के पदाधिकारी और तहसील कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान डीएम ने कांवड़ियों से शांतिपूर्वक अपनी यात्रा को सम्पन्न करने की अपील करते हुए कहा कि पूरा पुलिस और प्रशासन उनकी सेवा और सुविधा के लिए दिन रात तत्पर है।

इसे भी पढ़ें:  सरकार के 11 साल ओर किसानों के 11 सवाल पर होगा चिंतन शिविरः राकेश टिकैत

कांवड़ मार्ग के औचक निरीक्षण पर एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, टीमों की ड्यूटी को परखा

कांवड़ यात्रा को निर्विघ्न तथा सकुशल सम्पन्न कराने के लिये मुजफ्फरनगर पुलिस की ड्यूटी को परखने के लिए पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा कांवड़ रुट का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कावंड़ यात्रा के दौरान बनाये गये ड्यूटी प्वाईन्ट को चेक किया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करते हुए आवश्य़क दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। उन्होंने कांवड़ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, कांवड यात्रियों के साथ शालीनता से व्यवहार करने एंव उनकी हरसम्भव सहायता करने तथा डायवर्जन प्लान को कडाई से लागू कराते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिये। उन्होंने रास्ते में कांवड़ियों से भी कई स्थानों पर वार्ता कर उनकी कुशलता पूछी।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने किया प्राचीन शिव मंदिर एवं धर्मशाला के जीर्णाेद्धार भूमि पूजन

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  सरकार के 11 साल ओर किसानों के 11 सवाल पर होगा चिंतन शिविरः राकेश टिकैतगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था।

Read More »