MUZAFFARNAGAR PALIKA-विकास के विचार को धरातल पर लाई डॉ. प्रज्ञा सिंह

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में अधिशासी अधिकारी के रूप में डॉ. प्रज्ञा सिंह ने रविवार को एक वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण कर लिया। उन्होंने इस एक साल में अपने पदीय दायित्व को सार्थक बनाने का काम किया। शहर के विकास के लिए जो भी विचार लाये गये उनको क्रियान्वित कराने के लिए धरातल पर रहते हुए काम तो किया ही गया, पहली बार शहरवासियों को यह अहसास भी कराया गया कि यदि ठान लिया जाये तो बड़ी चुनौतियों के पहाड़ से भी समाधान के रास्ते निकाले जा सकते हैं। लीगेसी वेस्ट का निस्तारण, कूड़ा डलाव घर बंद कराना, नाइट स्वीपिंग और एमआरएफ सेंटर उनके कार्यकाल की वो प्रमुख उपलब्धियां हैं, जिसके कारण वो जनता के बीच भी एक विशेष छाप छोड़ने में सफल रही हैं।

साल 2023 में शहर को मीनाक्षी स्वरूप के रूप में नई चेयरपर्सन मिलीं, जिन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ सबका विकास के आधार पर शहर के 55 वार्डों में एक समान बिना भेदभाव के विकास कार्य कराकर जनता का दिल जीतने का काम किया। आज चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के नाम कई उपलब्धियां दर्ज हो चुकी हैं, लेकिन उनके नेतृत्व वाले इस बोर्ड को इन उपलब्धियों तक पहुंचाने में पूरी टीम का हाथ है, क्योंकि किसी भी कार्य के लिए आने वाले विचार को क्रियान्वित कर धरातल पर लाने की प्रतिब(ता किसी चुनौती से कम नहीं रहती, ऐसी ही चुनौतियों से निपटने के लिए चेयरपर्सन को अधिशासी अधिकारी के रूप में डॉ. प्रज्ञा सिंह के रूप में एक ऐसी जुनूनी अफसर का साथ मिला, जिन्होंने बड़ी चुनौतियों को न केवल स्वीकार किया, बल्कि उनसे पार पाते हुए समाधान और विकास के नये रास्ते खोलने का काम किया है।

लीगेसी वेस्ट का निःशुल्क निस्तारण कराने का रास्ता हुआ साफ

16 फरवरी 2024 की दोपहर को डॉ. प्रज्ञा सिंह ने मुजफ्फरनगर पालिका में पहली महिला ईओ के रूप में कार्यभार ग्रहण किया तो कई चुनौतियों से उनका सामना होता रहा। किसी निकाय में ईओ के रूप में कार्य करने का यह उनका पहला अवसर था। आज वो इस पद पर रहते हुए एक वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण कर चुकी हैं। इस दौरान उनको काम करने का अवसर तो कम मिला, लेकिन चुनौतियां काफी रहीं। कई योजनाओं में पालिका के पिछड़ने पर उनको शासन से नाराजगी भी झेलनी पड़ी और कार्यवाही का सामना भी करना पड़ा, लेकिन हर नकारात्मक स्थिति को उन्होंने अपनी सकारात्मक सोच से उपलब्धि में बदलने का काम कर दिखाया है। पालिका की सबसे बड़ी चुनौतियों में शामिल लीगेसी वेस्ट के निस्तारण में कोई कदम तक नहीं उठाया गया, जिस कारण एनजीटी से बड़े जुर्माने झेलने पड़े। जिस लीगेसी वेस्ट के लिए पूर्व में करोड़ों के खर्च पर कंपनियों को यहां लाया गया, उसकी लीगेसी वेस्ट का निस्तारण ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने निःशुल्क करने के लिए नीदरलैंड की कंपनी का राजीनामा लेकर बड़ा काम किया।

इसे भी पढ़ें:  भारतीय पेंशन मंच ने शहरी विकास के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को किया सम्मानित

कूड़े से कमाई का रास्ता खोला, नाइट स्वीपिंग का अभिनव प्रयोग

साल 2020 में पैसा मिलने के बाद भी पालिका छह एमआरएफ सेंटर नहीं बना पाई, झूठी रिपोर्ट शासन को भेजी गई, कार्यवाही हुई तो ईओ डॉ. प्रज्ञा ने इस चुनौती को भी अपने हाथों में लिया और आज चार एमआरएफ सेंटर बनकर तैयार हैं, जिनमें से एक का संचालन होने जा रहा है और एक माह में दो और चलने लगेंगे। इनके सहारे उन्होंने कूड़े से पालिका की कमाई के विचार को सार्थक बनाने का काम किया। मुख्य मार्ग से कूड़ा डलावघरों को बंद कराया। इतना ही नहीं पहली बार शहर में नाइट स्वीपिंग अभियान चलाया गया, जो अभिनव प्रयोग के रूप में याद किया जा रहा है। साप्ताहिक बंदी में शहरी बाजारों के नाले-नालियों की सफाई का अभियान शुरू हुआ है। वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के लिए बंद रास्तों को खोलने की उपलब्धि भी काम के प्रति उनके जुनून की ही देन है। एसटीपी और एफएसटीपी प्लांट बने और उनका संचालन कराया गया। वेस्ट टू वंडर पार्क भी उनका काफी कारगर रहा। सर्दियों में बेसहारा लोगों को शेल्टर होम तक पहुंचाने और अलाव को प्रभावी रखने के लिए वो पूरी रात सड़कों पर दिखाई दी। शेल्टर होम का कायाकल्प कराया। नाइट स्वीपिंग के लिए वो टीम के साथ सर्दी के बीच ही अपनी मासूम बेटी के साथ कई बार औचक निरीक्षण पर निकलीं और इसे प्रभावी रूप से लागू कराया।

इसे भी पढ़ें:  जिस पत्नी को पढ़ाकर बनाया दरोगा, उसी ने पति पर दर्ज कराई दहेज की एफआईआर

दो चुनाव बने राह में रोडा, काम के लिए मिले सात माह

ईओ प्रज्ञा सिंह का कहना है कि इस एक साल में हम बहुत कुछ करना चाहता थे, लेकिन दो बार चुनाव के कारण आचार संहिता का सामना हमें करना पड़ा। लोकसभा चुनाव और मीरापुर उपचुनाव के कारण करीब पांच महीने काम प्रभावित रहा और हमें काम करने के लिए करीब सात माह का ही समय मिल पाया। कुछ काम शिकायतों के कारण प्रभावित हुए, हमें निर्माण कार्यों और लाइट के टैण्डर निरस्त करने पड़े। अब आशा है कि इस साल हम और बेहतर कार्य करते हुए शहर को विकास के नये आयाम देने में सफल हो पायेंगे। इनमें कंपनी बाग का सौन्दर्यकरण, शहर के चौराहों और पार्कों का सौन्दर्यकरण बड़े प्रोजेक्ट हैं। वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का संचालन और स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर भी हम गंभीर हैं।

चुनौतियों से परिपक्वता बढ़ी, सभी के सहयोग से हम सफलता पा सकेः प्रज्ञा सिंह

मुजफ्फरनगर में कामकाज का एक साल पूरा होने को लेकर ईओ पालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह का कहना है कि यहां एक अच्छा अनुभव रहा। पहले ही दिन से उनको अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उनसे जूझते हुए जो परिणाम सामने आये, उसके कारण उनकी परिपक्वता भी बढ़ी है। लीगेसी वेस्ट, एमआरएफ सेंटर और सफाई व्यवस्था में सुधार को वो बड़ी उपलब्धियां मानती हैं। उनका कहना है कि कई चुनौतियां आई, ऐसे में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, मंत्रियों और जिलाधिकारी तथा निकाय प्रभारी के रूप में एडीएम प्रशासन की ओर से कार्य करने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया गया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के लिए उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य के लिए हमने जो भी मदद उनसे मांगी वो तैयार रहीं। हमारे सुझावों को माना और मार्गदर्शन दिया। मुझे कभी भी अच्छे काम करने से उन्होंने नहीं रोका और किसी गलत काम करने के लिए कोई दबाव नहीं दिया गया। ये मेरे लिए बड़ी बात है। मेरे अधिनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों का भी सहयोग मिला और बोर्ड का साथ भी हमें रहा, तो ही हम इन चुनौतियों से निपटने में सफल नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता विकल्प जैन ने सावन के अंतिम सोमवार को किया भोलेनाथ का रूद्राभिषेक

मुजफ्फरनगर छोड़ने का बनता रहा मन, स्वास्थ्य संबंधी चुनौती से भी लड़ी

डॉ. प्रज्ञा सिंह तबादला होने के पहले दिन से ही मुजफ्फरनगर में आने का मन नहीं बना पाई थी। डॉ. प्रज्ञा सिंह नगर निगम लखनऊ में कार्यरत थीं, इसी बीच उनका तबादला ईओ के रूप में मुजफ्फरनगर पालिका में कर दिया गया। उनके पति पवन सिंह कानपुर में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। माता पिता और भाई लखनऊ में रहते हैं।

तबादला आदेश जारी होने के साथ ही वो मेडिकल लीव पर चली गई और यह आदेश रुकवाने का प्रयास किया, क्योंकि उनके सामने करीब आठ माह की बेटी पृशा उर्फ किट्टो की परवरिश को लेकर बनी चिंता खड़ी थी, लेकिन नियती कुछ और थी और तबादले के करीब एक पखवाड़े बाद उनको मुजफ्फरनगर आकर कार्यभार ग्रहण करना पड़ा। इसके बाद डॉ. प्रज्ञा को कई चुनौतियों से जूझना पड़ा। बेटी का स्वास्थ्य लगातार खराब रहना के कारण वो कई बार मुजफ्फरनगर से जाने का मन बनाती रही। जब भी वो अवकाश पर लखनऊ गई तो उनके वापस नहीं लौटने की बात भी खूब होती रही, लेकिन हर बार उन्होंने लौटकर दृढ़ता का प्रदर्शन कर काम के प्रति खुद को साबित किया। 

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  जयंत के आरएलडी आई रे, गीत बजाने

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  अयोध्या की मिल्कीपुर पर अभी नहीं होगा चुनावफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  भारतीय पेंशन मंच ने शहरी विकास के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को किया सम्मानितइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  भारतीय पेंशन मंच ने शहरी विकास के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को किया सम्मानितलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों

Read More »