राजस्व वसूली में विभागों की धीमी चाल पर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने कसे पेंच

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में टैक्स के साथ ही अन्य मदों में राजस्व और बकाया वसूली को लेकर विभागों की धीमी चाल को लेकर ईओ डॉ. प्र्रज्ञा सिंह ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। इसके लिए उन्होंने कर और जल विभागाध्यक्षों को पत्र जारी करते हुए वित्तीय वर्ष के शेष दिनों में प्रतिदिन विशेष अभियान की तरह ही राजस्व वसूली के लिए कार्य करने के निर्देश के साथ प्रतिदिन की वसूली की रिपोर्ट भी तलब की है। उन्होंने लक्ष्य के सापेक्ष 25 फीसदी से ज्यादा राजस्व जुटाने पर जोर देते हुए इस बात पर नाराजगी जताई कि विभाग की और से गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है, ज्यादा राजस्व जुटाने को उन्होंने दोनों विभागों से संयुक्त समन्वय स्थापित करते हुए वार्डों में कैम्प आयोजित करने के आदेश दिये हैं।

नगरपालिका परिषद् के द्वारा बीते वित्तीय वर्ष 2023-24 में लक्ष्य के सापेक्ष 25 फीसदी ज्यादा राजस्व वसूली की गई थी, जिस कारण नगरपालिका को मुख्यमंत्री नगरोदय योजना में शामिल करते हुए विकास के लिए विशेष अनुदान दिया गया था। इस बार भी पालिका प्रशासन ने 25 प्रतिशत की इस उपलब्धि को और ज्यादा बढ़ाने का सपना संजोया था, लेकिन वित्तीय वर्ष समाप्त होने में कुछ ही दिन शेष रह जाने के बावजूद पालिका के राजस्व लक्ष्य को लेकर गंभीरता नजर नहीं आ रही है। इसी से नाराज होकर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव और एई जल सुनील कुमार को आदेश पत्र जारी करते हुए राजस्व वसूली की सुस्त चाल को रफ्तार देने के निर्देश दिये हैं। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने अपने पत्र में दोनों अधिकारियों को सख्ती के साथ आदेश दिए हैं वो अपने अपने विभागों के अधीनस्थ कर्मचारियों के माध्यम से प्रतिदिन पालिका के अवशेष देयकों की वसूली का लक्ष्य निर्धारित करते हुए वसूली कराया जाना सुनिश्चित करें। साथ ही बड़े बकायेदारों से राजस्व वसूली हेतु विशेष अभियान चलायें और सप्ताहवार दिन निर्धारित करते हुए वार्डाे में कैम्प स्थापित कर वसूली करायें। ईओ ने दोनों अफसरों को दिये गेय आदेश में साफ कहा कि प्रत्येक दशा में 2023 के मुकाबले इस वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 25 प्रतिशत से अधिक वसूली का लक्ष्य तय कर काम किया जाये।

इसे भी पढ़ें:  सरकारी स्कूल के पास गन्दगी से बुरा हाल, लोगों में आक्रोश

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि बुधवार को उनके द्वारा कार्यालय कक्ष में पालिका द्वारा की जा रही कर एवं करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा की गयी, जिसमें विगत वर्ष के सापेक्ष वसूली का प्रतिशत काफी कम पाया गया। जो चिंता का विषय है, जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 समाप्ति मे मात्र कुछ दिनों का समय ही अवशेष है। उनका कहना है कि विगत वित्तीय वर्ष 2023-24 में पालिका द्वारा निर्धारित लक्ष्य को तो हासिल किया ही गया था, इसके सापेक्ष 25 प्रतिशत अधिक राजस्व की वसूली का रिकॉर्ड बनाया गया। इसी उपलब्धि पर शासन द्वारा कुछ विशेष अनुदान पालिका को प्राप्त हुए थे, जिनके सहारे पालिका कई बड़े कार्य कराने जा रही है। उनका कहना है कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में पालिका द्वारा अभी तक अपने निर्धारित सामान्य लक्ष्य के सापेक्ष वसूली को भी पूर्ण नहीं किया गया है। इस स्थिति में विगत वर्ष के भांति 25 प्रतिशत या उससे अधिक की वसूली का प्रतिशत प्राप्त करने की संभावना भी क्षीण प्रतीत हो रही है। इसी को लेकर कर और जल विभागों के विभागध्यक्षों को राजस्व वसूली में गम्भीरता लाने, बकायादारों के खिलाफ अभियान चलाने और प्रतिदिन समीक्षा कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। इसके लिए उन्होंने चेयरपर्सन को भी राजस्व वसूली की स्थिति से अवगत करा दिया है।

इसे भी पढ़ें:  चर्चित राजवीर टीटू के खिलाफ शिक्षिका ने कराई एफआईआर

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  सरकारी स्कूल के पास गन्दगी से बुरा

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में बच्चों ने जाना भारत का इतिहासफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  चर्चित राजवीर टीटू के खिलाफ शिक्षिका ने कराई एफआईआरइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  सरकारी स्कूल के पास गन्दगी से बुरा हाल, लोगों में आक्रोशलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका

Read More »