जयंत के आरएलडी आई रे, गीत बजाने पर लगाई रोक!…एडीजी ने आदेश देकर कहा-ये गाने बजे तो…..

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव प्रचार रफ्तार पकड़ता जा रहा है। पुलिस चुनाव और त्यौहारों को लेकर अलर्ट मोड पर चल रही है। 25 मार्च को दुल्हैंडी पर होली का रंग खेला जाएगा। इसके साथ ही जनपद में पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन के दो दिन शेष रहने पर पूरी गहमागहमी का आलम रहेगा। ऐसे में पुलिस की तिल्हैंडी पर रोक लगा दी गई है। वहीं होली के अवसर पर हुडदंग को रोकने के लिए पुलिस ने डीजे पर बजाये जाने वाले कुछ गानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके लिए एडीजी मेरठ जोन ने सभी पुलिस अधीक्षकों को आदेश जारी कर दिये हैं।

होली के त्यौहार और चुनावी दौर के बीच राजनीतिक या आपसी विद्वेष के चलते किसी भी अनहोनी को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इस बाबत गाइडलाइन जारी की गई है। मेरठ जोन के सभी जिलों में थाना स्तर पर सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया है। एडीजी मेरठ जोन डीके ठाकुर ने सभी जिलों के लिए आदेश जारी किये है।। इसमें होली के अवसर पर अश्लील, आपत्तिजनक और सांप्रदायिक गाने बजाने पर कार्रवाई की हिदायत दी गई है। आचार संहिता के दौरान कोई भी व्यक्ति हथियार का प्रदर्शन नहीं करेगा। हथियार को घर में ही रखना होगा।

इस सम्बंध में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि पुलिस की तरफ से स्पष्ट निर्देश हैं कि इस समय लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी हुई है। चेतावनी दी कि अगर कानून- व्यवस्था बिगड़ी तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। होली के मौके पर डीजे पर अश्लील या किसी राजनीतिक पार्टी के गाने नहीं बजेंगे। डीजे बजाने वाले शर्तों के अनुसार ही डीजे बजाएंगे। इस दौरान डीजे और अन्य कार्यक्रमों की निगरानी में पुलिस मित्र लगाए गए हैं। हुड़दंगियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। सोशल मीडिया पर भी आपत्तिजनक मेसेज, फोटो, कमेंट, बैनर, पोस्टर आदि अपलोड नहीं किए जा सकेंगे। कोई भी व्यक्ति, समूह, संस्था या ग्रुप एडमिन या अन्य सोशल मीडिया इलेक्ट्रानिक संसाधन जैसे मोबाईल, कंप्यूटर, फेसबुक, ई-मेल, व्हाट्सएप एवं अन्य प्रकार के संचार साधनों पर किसी दल, धर्म, जाति, सम्प्रदाय, संस्था व्यक्ति विरोधी एवं आम लोगों की भावना भड़काने व कानून व्यवस्था के खिलाफ कंटेंट अपलोड नहीं करेगा। ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आपत्तिजनक और अश्लील गीत बजाने वालों पर कार्रवाई होगी। वहीं एसपी सिटी ने बताया कि मुजफ्फरनगर जनपद में पहले चरण में चुनाव होना है और होली के बाद मंगलवार 26 और बुधवार 27 मार्च को नामांकन होने है। ऐसे में पुलिस कर्मियों के द्वारा 26 मार्च को मनाये जाने वाला तिल्हैंडी फाग त्यौहार को रद्द कर दिया गया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस कर्मियों को भी 25 मार्च को ही दोपहर के बाद होली का त्यौहान मनाने के निर्देश दिये गये हैं। 

इसे भी पढ़ें:  व्यापारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, मचा हड़कम्प

Also Read This

26 जनवरी पर दिल्ली मेट्रो अलर्ट: कई स्टेशनों के गेट रहेंगे बंद

नई दिल्ली। दिल्ली में गणतंत्र दिवस की तैयारियों के मद्देनज़र 23 जनवरी को होने वाले फुल ड्रेस रिहर्सल और 26 जनवरी की मुख्य परेड के दौरान राजधानी के कुछ प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास पर अस्थायी प्रतिबंध लगाए जाएंगे। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने इस संबंध में यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इन मेट्रो स्टेशनों पर गेट रहेंगे बंद डीएमआरसी के मुताबिक, सुरक्षा कारणों से निम्न स्टेशनों पर कुछ गेटों से प्रवेश और निकास दोनों प्रतिबंधित रहेंगे— केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन: गेट नंबर 3 और 4 उद्योग भवन: गेट नंबर 1 लाल किला: गेट नंबर 3 और 4 जामा मस्जिद: गेट नंबर 3 और 4

Read More »

वार्ड 41 आदर्श कॉलोनी में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ

मुजफ्फरनगर। वार्ड संख्या 41, आदर्श कॉलोनी में सभासद हिमांशु कौशिक के आवास पर “मिशन फिट भारत – हमारा देश, हमारी जिम्मेदारी” अभियान के तहत एक निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में वार्ड के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी सेहत की जांच कराई। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ओयो होटल में हो रहे थे गलत काम, एसडीएम पहुंची और….शिविर में मौजूद अनुभवी और प्रतिष्ठित डॉक्टरों की टीम ने लोगों का बॉडी वेट, बॉडी मास इंडेक्स (BMI), बॉडी फैट, रेस्टिंग मेटाबॉलिज्म, स्केलेटल मसल्स और विसरल फैट जैसी जरूरी जांचें कीं। जांच के साथ-साथ डॉक्टरों ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को लेकर भी

Read More »

नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही बच्चों को भेजा गया घर

नोएडा। शुक्रवार सुबह नोएडा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कई नामी स्कूलों को बम विस्फोट की धमकी वाला ई-मेल मिला। सबसे पहले शिव नादर स्कूल और रामाज्ञा स्कूल को इस तरह के धमकी भरे मेल मिलने की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। पुलिस टीम तुरंत संबंधित स्कूल परिसरों में पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल प्रशासन ने किसी भी तरह का जोखिम न लेते हुए बच्चों को घर भेजने का फैसला किया। इसे भी पढ़ें:  व्यापारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, मचा हड़कम्पबच्चों को बसों से वापस

Read More »

दिल्ली-NCR में बदला मौसम: बारिश, तेज हवाएं और ठंड की वापसी के संकेत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर इलाकों में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। राजधानी, नोएडा और गाजियाबाद समेत कई क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि तेज हवाओं और गरज-चमक ने लोगों को चौंका दिया। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों और दिनों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बदलाव अस्थायी नहीं है और आने वाले कुछ दिनों तक इसका असर देखने को मिल सकता है। क्यों बदला अचानक मौसम? जनवरी का महीना आम तौर पर कड़ाके की सर्दी के लिए जाना जाता है, लेकिन

Read More »

मिर्जापुर में जिम की आड़ में धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा, एनकाउंटर में मास्टरमाइंड गिरफ्तार

मिर्जापुर। मिर्जापुर में फिटनेस सेंटर की आड़ में चल रहे एक संगठित अपराध नेटवर्क का खुलासा होने से हड़कंप मच गया है। जिम के नाम पर युवतियों को फंसाने, अश्लील सामग्री के जरिए ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दो पीड़िताओं की शिकायत के बाद शुरू हुई जांच अब एक बड़े रैकेट तक जा पहुंची है, जिसके तार कई जिम, ट्रेनरों और यहां तक कि एक पुलिसकर्मी से भी जुड़े मिले हैं। एनकाउंटर में पकड़ा गया मास्टरमाइंड पुलिस के मुताबिक, इस पूरे नेटवर्क का मुख्य आरोपी जिम संचालक फरीद अहमद है, जिसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई

Read More »