ईओ प्रज्ञा सिंह ने किया कांवड़ शिविर का निरीक्षण, जीरो वेस्ट इवेंट में मांगा सहयोग

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बुधवार को नगरीय क्षेत्र में शुरू हुए कांवड़ सेवा शिविरों का निरीक्षण करते हुए वहां पर साफ सफाई और खान पान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शिविर संचालकों से पालिका की जीरो वेस्ट इवेंट को सफल बनाने में सहयोग भी मांगा और अन्य दिशा निर्देश दिये। इसके साथ ही उनके द्वारा रामपुर तिराहे पर रात्रि के समय पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने पर पालिका की ओर से छह बड़ी एलईडी लाइटों को लगवाया गया है।

नगरपालिका परिषद् के द्वारा कांवड़ मार्ग पर साफ सफाई के लिए विशेष तौर पर व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही इस कांवड़ यात्रा को प्लास्टिक मुक्त और जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में सफल बनाने के लिए अथक प्रयास भी किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को मीनाक्षी चौक के पास शिव कांवड़ शिविर का औचक निरीक्षण करते हुए वहां पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां पर शिविर संचालकों ने उनका स्वागत करते हुए शिविर का भ्रमण कराया गया। ईओ प्रज्ञा सिंह ने बताया कि सिटी सेंटर के समक्ष शुरू हुए शिव कांवड़ सेवा शिविर का टीम के साथ निरीक्षण किया गया। साफ़ सफ़ाई व्यवस्था बनाये रखने हेतु तथा शिविर को प्लास्टिक मुक्त और जीरो वेस्ट इवेंट बनाने हेतु संचालकों से वार्ता की गई। शिविर के बाहर खुले में चल रहे स्नानगृह को अलग से पर्दा लगवाकर कवर करने का आग्रह भी किया गया। यहां पर मोबाइल टॉयलेट को पूर्व में लगे स्थल से शिफ्ट कराया गया, क्योंकि जल जमाव और सफ़ाई कराने में समस्या आ रही थी।

निरीक्षण के दौरान शिविर संचालकों ने अपनी व्यवस्था को दिखलाया। जीरो वेस्ट प्लास्टिक मुक्त शिविर के सभी निर्देशों का पालन किया जा रहा है। खाने पीने की व्यवस्था पत्तल या पेपर ग्लास का प्रयोग किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने संचालकों से पालिका के अभियान के लिए सहयोग मांगा और उनको पूर्ण सहयोग देने का भरोसा भी दिया। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार और स्वच्छ भारत मिशन के डीपीएम सुशील कुमार व अन्य लोग भी उनके साथ मौजूद रहे। ईओ प्रज्ञा सिंह ने बताया कि रामपुर तिराहे पर पथ प्रकाश की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण रात्रि में यहां कांवड़ियों के आवागमन को लेकर समस्या बन रही थी। पुलिस प्रशासन के निर्देशों के अनुसार यहां पर व्यवस्था बनाने के लिए पालिका की ओर से छह 200 वाट की एलईडी लाइटों का अस्थाई तौर पर बंदोबस्त कराया गया है, ताकि रात्रि में प्रकाश की उचित व्यवस्था की जा सके। उन्होंने बताया कि रामपुर तिराहे पर बड़ी हाईमास्ट लाइट प्रस्तावित है। यह लाइट मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की ओर से लगवाई जायेगी। इसके बाद यहां पर प्रकाश की समस्या का निदान होगा। 

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ कंट्रोल में अव्यवस्था पर ठेकेदार तलब

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  शुकतीर्थ का कायाकल्प करने में जुटे डीएम उमेश मिश्रजनसंपर्क अभियान के

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »