MUZAFFARNAGAR-करोड़ों की जमीन हड़पने को चार बहनों ने बदल डाली मां

मुजफ्फरनगर। करोड़ों रुपये कीमत की 1.911 हेक्टेयर कृषि भूमि को कब्जाने के लिए एक गहरी साजिश रची गई। एसडीएम कोर्ट से हाईकोर्ट तक लंबी लड़ाई लड़ने पर जब कब्जा अधिकार नहीं मिली तो चार बहनों ने अपनी मां को ही बदल दिया और चकबंदी विभाग के कुछ लोगों के साथ मिलकर भूमि के दस्तावेजों में हेरा-फेरी करते हुए मालिकाना हिस्सेदार बनकर दावा कर दिया। इस मामले में बहनों की असली मां से कृषि भूमि खरीदने वाले व्यक्ति ने पुलिस से निराशा होकर कोर्ट के आदेश पर फर्जीवाडा करने वाली चारों बहनों, लेखपाल, कानूनगो, जिला पंचायत सदस्या और ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसके बाद चकबंदी विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है। एफआईआर होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जनपद गाजियाबाद में परिवार के साथ रह रहे मूल रूप से गांव रोहाना खुर्द निवासी जितेन्द्र कुमार त्यागी पुत्र स्व. गुरूवचन सिंह त्यागी 29 साल पहले खरीदी गई कृषि भूमि पर कब्जा पाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ते आ रहे हैं। अब उनकी खरीदी गई भूमि पर अवैध रूप से काबिज होकर इसको हड़पने के लिए एक ऐसी साजिश रची गई, जिसमें सरकारी तंत्र से लेकर सामाजिक रिश्तों की तमाम व्यवस्था को तार-तार करते हुए बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया। इसके खिलाफ कार्यवाही करने के लिए जितेन्द्र त्यागी ने पुलिस की चौखट पर दस्तक दी, लेकिन निराशा मिलने पर वो कोर्ट पहुंचे और सीजेएम के आदेश पर अब पुलिस ने उनकी शिकायत को दर्ज करते हुए कानूनी कार्यवाही शुरू की है।

इसे भी पढ़ें:  राजपूत महासभा ने की सपा सांसद की निंदा, राणा सांगा को बताया महान

जितेन्द्र त्यागी की तहरीर पर थाना सिविल लाइन में कोर्ट के आदेश पर लेखपाल, कानूनगो, ग्राम पंचायत सचिव समेत आठ के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गयी है। मामला साल 1996 का है। बकौल जितेन्द्र त्यागी उनके पिता गुरूवचन सिंह और माता विमला देवी ने 1996 में रोहाना खुर्द की ही निवासी शान्ति देवी पत्नी मंगत सिंह त्यागी से कृषि भूमि की खरीद का सौदा किया। इसमें रोहाना खुर्द में उनकी खसरा नम्बर 1175 व मौजा देशलपुर स्थित खसरा नम्बर 2 के तहत कुल रकबई 1.911 हेक्टेयर भूमि खरीदी और दोनो भूमि के लिए 21 मई 1996 और 07 जून 1996 को बैनामा करा लिया था। इसके उपरांत साल 2002 में उनके माता पिता द्वारा खरीदी गई भूमि पर मूर्ति देवी जोकि मंगत राम त्यागी की सेविका के तौर पर परिवार में रह रही थी, ने अपने कब्जे का दावा एसडीएम कोर्ट में शांति देवी के खिलाफ कर दिया था। इसमें 2002 से 2019 तक एसडीएम कोर्ट से हाईकोर्ट तक मूर्ति देवी ने यही पैरवी की, लेकिन कहीं से राहत नहीं मिली और शान्ति देवी को ही उक्त भूमि का काननून कब्जेदार माना गया।

इसे भी पढ़ें:  एमबीबीएस छात्रा की मौत की गुत्थी सुलझाने को डॉक्टरों के बयान लेगी पुलिस

जितेन्द्र त्यागी का कहना है कि मूर्ति देवी ने 2005 में एक फर्जी अपंजीकृत वसीयत बनवाई, जिसमें उसने खुद को मंगत सिंह की दूसरी पत्नी दर्शाते हुए भूमि पर दाखिल खारिज का आदेश तहसीलदार सदर से प्राप्त कर लिया। अपर आयुक्त सहारनपुर मण्डल ने सितम्बर 2014 को यह आदेश निरस्त कर दिया। अगस्त 2018 में मूर्ति देवी का देहान्त हो गया। इसी साल रोहाना खुर्द में शासन से चकबंदी नोटिफिकेशन जारी हो गया और तहसील सदर से रोहाना खुर्द के तमाम राजस्व अभिलेख सहायक चकबंदी अधिकारी सोल्जर बोर्ड में स्थानांतरित हो गये। आरोप है कि इसी में बड़ा खेल हुआ। उक्त विवादित भूमि को अविवादित दर्शाते हुए चकबंदी लेखपाल सन्नी तंवर, कानूनगो गोविन्द, शांति देवी की चार पुत्रियों सरोज बाला, संतोषवती, ब्रिजेश और अनिता त्यागी, ग्राम पंचायत सचिव रोहाना खुर्द और जिला पंचायत सदस्या गुड्डी त्यागी ने आपसी साज करते हुए रोहाना खुर्द के परिवार रजिस्टर में स्व. मंगत सिंह की विवाहित पत्नी शांति देवी का नाम हटवाकर मृतका मूर्ति देवी का नाम अंकित करा दिया और चारों बहनों ने अपनी मां शांति देवी की बजाये अपने पिता की सेविका मूर्ति देवी की बेटी होने का दावा किया, जबकि मूर्ति देवी आजीवन निःसंतान रही। आरोप है कि चारों बहनों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उक्त भूमि को हड़पने के लिए पूरी साजिश रची और कूटरचित दस्तावेज के आधार पर चकबंदी खतौनी में खुद को उक्त भूमि में वारिस दर्ज करा लिया। इस तरह से पिता और माता के द्वारा बेच दी गई संपत्ति को हड़पने के लिए चार सगी बहनों ने अपनी मां को ही बदलने का काम कर दिखाया।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा के दौरान नशे का जाल बिछाने वाले तीन तस्कर गिरफ्तार

थाना प्रभारी सिविल लाइन आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली के गांव रोहाना खुर्द निवासी जितेंद्र कुमार त्यागी हाल निवासी वसुंधरा जिला गाजियाबाद ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसके माता पिता ने कृषि भूमि शांति देवी से खरीदी थी, जिस पर कब्जे को लेकर मूर्ति देवी व शांति देवी में विवाद चल रहा था। इसका मुकदमा एसडीएम सदर की कोर्ट में चला। एसडीएम ने शांति देवी के पक्ष में फैसला सुनाया था लेकिन इस बीच आरोपियों ने लेखपाल, कानूनगो व ग्राम पंचायत सचिव के साज कर जमीन को अपने नाम करा लिया था। सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है।

Also Read This

चंद्रशेखर आजाद की नजर हस्तिनापुर विधानसभा सीट 2027 पर

मेरठ | 26 फरवरी 2026 — हस्तिनापुर विधानसभा सीट 2027 को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत में नई हलचल दिखाई दे रही है। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के इस सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाओं ने पश्चिमी यूपी के राजनीतिक समीकरणों को केंद्र में ला दिया है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन क्षेत्र में बढ़ती गतिविधियों ने संकेत दिए हैं कि 2027 का मुकाबला यहां दिलचस्प हो सकता है। चंद्रशेखर आजाद वर्तमान में बिजनौर की नगीना लोकसभा सीट से सांसद हैं। चर्चा है कि वह 2027 के विधानसभा चुनाव में अपनी जन्मभूमि सहारनपुर या कर्मभूमि

Read More »

रामराज बाजार हत्या कांड: पत्नी विवाद में सरेआम गोलियां

रामराज बाजार हत्या कांड ने मेरठ जनपद को दहला दिया। बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज मुख्य बाजार में बुधवार दोपहर प्रदीप धीमान ने सरेआम सुनील उर्फ सुरेंद्र उर्फ गाबा (28) को कमर और कनपटी समेत चार गोलियां मार दीं। वारदात के बाद आरोपी ने वीडियो बनाकर जुर्म कबूल किया और पुलिसकर्मियों को भी धमकी दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह आरोपी को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा बरामद किया गया है। पत्नी विवाद बना हत्या की वजह पुलिस के अनुसार, डेढ़ साल पहले सुनील, प्रदीप धीमान की पत्नी को अपने साथ ले गया था। दोनों पिछले डेढ़ साल से साथ रह रहे थे और कोर्ट मैरिज की

Read More »

यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी पर मौसम विभाग की चेतावनी

यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी ने लोगों को समय से पहले ही तपिश का अहसास करा दिया है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि हमीरपुर में पारा 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की चेतावनी जारी की है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण दोपहर में बाहर निकलना चुनौतीपूर्ण हो गया है। ऊनी कपड़े अलमारी में रखे जा रहे हैं और घरों में पंखे फिर से चलने लगे हैं। मौसम विभाग की चेतावनी: और बढ़ेगी तपिश यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी को लेकर आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र,

Read More »
सुप्रीम कोर्ट द्वारा हिमाचल प्रदेश में पर्यावरणीय संकट पर जताई गई चिंता, जजों की टिप्पणी और बाढ़-भूस्खलन से प्रभावित पहाड़ी इलाका।

एनसीईआरटी की किताब में न्यायपालिका पर आपत्तिजनक सामग्री, किताबें वापस लेने के निर्देश

एनसीईआरटी की किताब में न्यायपालिका पर आपत्तिजनक सामग्री को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार को हुई सुनवाई में भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने इसे “गहरी और सोची-समझी साजिश” करार देते हुए जांच के निर्देश दिए। कोर्ट ने सभी प्रतियां वापस लेने और दो सप्ताह में अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम के लिए जिम्मेदार एनसीईआरटी ने वेबसाइट से पुस्तक हटाने के कुछ घंटों बाद ही उसका वितरण भी रोक दिया। संस्था ने ‘अनुचित सामग्री’ के लिए माफी मांगते हुए कहा है कि संबंधित पुस्तक को उपयुक्त अधिकारियों के परामर्श से फिर से लिखा जाएगा। क्या है पूरा मामला? एनसीईआरटी की

Read More »

1 मार्च से लागू होगा सिम-बाइंडिंग नियम, WhatsApp पर असर

1 मार्च 2026 से सिम-बाइंडिंग नियम लागू होगा, जिसके तहत WhatsApp समेत सभी प्रमुख मैसेजिंग ऐप्स को एक्टिव सिम से जुड़े रहना अनिवार्य होगा। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस नियम में कोई ढील नहीं दी जाएगी और कंपनियों को इसे हर हाल में लागू करना होगा। यह कदम डिजिटल सुरक्षा मजबूत करने और साइबर अपराध पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। क्या है सिम-बाइंडिंग नियम और क्यों जरूरी? सिम-बाइंडिंग नियम के तहत जिस मोबाइल नंबर से आपने WhatsApp अकाउंट बनाया है, वही सिम आपके फोन में लगातार एक्टिव रहनी चाहिए। अगर सिम हटाई जाती है, बंद हो जाती है या दूसरे फोन में डाल

Read More »
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते श्रद्धालु

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, घर में होगा धन का आगमन

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। धार्मिक शास्त्रों में वर्णित है कि यदि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा-उपासना की जाए तो जीवन से दरिद्रता दूर होती है और आर्थिक स्थिति में स्थिरता आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह से है, जो भौतिक सुख-सुविधाओं और वैभव का कारक माना जाता है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से न केवल धन लाभ होता है, बल्कि परिवार में प्रेम, शांति और सौहार्द भी बढ़ता है। मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न माना जाता है कि मां लक्ष्मी का वास वहीं

Read More »