बघरा तांगा स्टैण्ड पर खत्म होगा कूड़ा डलावघर, बनेगी सड़क

मुजफ्फरनगर। शहर को सुन्दर बनाने के लिए अनावश्यक रूप से बने कूड़ा डलावघरों को लगातार बंद कराने में जुटी नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने अब बघर तांगा स्टैण्ड के डलाव घर को भी शिफ्ट करने के निर्देश दिये हैं। इसके लिए व्यापारियों ने मांग की थी। आज पालिका चेयरपर्सन के निर्देश पर टीम ने मौके का निरीक्षण भी किया।

शहर में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा डलाव घर के सौंदर्य करण कराए जाने के संबंध में बघरा तांगा स्टैंड डलाव घर को शिफ्ट कराकर वहां के सौंदर्य करण व बघरा तांगा स्टैंड से लोहिया बाजार तक की जर्जर हो चुकी सड़क बनवाने के लिए व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल, राकेश त्यागी व वार्ड सभासद विजय कुमार उर्फ चिंटू द्वारा चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप को अभी पूर्व ही अवगत करवाया था। व्यापारी नेता कृष्णगोपाल के प्रयासों के चलते पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने जनहित को देखते हुए बघरा तांगा स्टैण्ड पर कूड़ा डलाव घर को बंद करते हुए वहां पर सौंदर्यकरण कराने के लिए पहल की।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ रोड पर निरीक्षण को निकले डीएम ने भोलों से पूछा कुशलक्षेम

उनके द्वारा मौके पर ही कंपनी के अधिकारी बलजीत सिंह को टीम के साथ भेजकर निरीक्षण कराया गया। इसके साथ ही चेयरपर्सन ने यहां स्थित कूड़ा डलाव घर को शिफ्ट कराने के निर्देश दिये गये हैं। बलजीत सिंह ने बताया कि बघरा तांगा स्टैण्ड का कूड़ा डलावघर बंद कराने का काम किया जा रहा है, उसी क्रम में शनिवार को टीम द्वारा वहां का निरीक्षण किया गया। जल्द ही यहां पर डलावघर बंद कराया जायेगा। इसके लिए सभी से सहयोग के लिए कहा गया है। यहां पर डलाव घर बंद कराने के बाद लोगों के बैठने के लिए बैंच आदि लगाकर सौंदर्यकरण कराने का प्रस्ताव है। जिसका कार्य जल्द शुरू कराया जायेगा। कृष्णगोपाल मित्तल ने जनहित में यह मांग पूरी कराने के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और भाजपा नेता गौरव स्वरूप का आभार जताया है। निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासी भूरा कुरैशी, पवन वर्मा, इंतजार, वसीम मिर्जा, आस मोहम्मद के साथ ही अन्य उपस्थित नागरिकों द्वारा पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया है। 

इसे भी पढ़ें:  वैश्य सभा ने किया मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर- बुढ़ाना में ईनामी डकैत अजय एनकाउंटर में ढेरगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और

Read More »