घुमक्कड़ क्लब ने पटेलनगर में मनाया जश्ने आजादी, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया पौधारोपण

मुजफ्फरनगर। गुरूवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर में जगह जगह जश्ने आजादी की धूमधाम नजर आई। घुमक्कड़ क्लब के द्वारा पटेलनगर स्थित पार्क में ध्वजारोहण और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप मुख्य अतिथि रही। यहां भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद विकल्प जैन ने सभी अतिथियों और गणमान्य लोगों को तिरंगा कैप पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके साथ ही जैन समाज की ओर से महावीर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने उपस्थित रहकर ध्वजारोहण करते हुए मिठाई बांटी और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी।

इसे भी पढ़ें:  मॉडिफाइड साइलेंसर पर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार


नई मंडी पटेलनगर स्थित पार्क में गुरूवार को सवेरे घुमक्कड़ क्लब पटेलनगर के द्वारा ध्वजारोहाण और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप को तिरंगा कैप भेंट करते हुए भाजपा नेता विकल्प जैन ने स्वागत किया। इसके उपरांत पार्क में ध्वजारोहण किया गया। यहां पर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने लोगों के साथ पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और सभी से एक पेड़ अवश्य लगाने की अपील की गई। इस दौरान मुख्य रूप से सीमा जैन सभासद, विकल्प जैन पूर्व सभासद, राकेश जैन, मनोज कुमार, अर्चना शर्मा, आलोक कुमार, अशोक कुमार, नरेश गोयल, मनोज शर्मा, अवनीश बंसल, राजेन्द्र शर्मा, राजकुमार गुप्ता, अर्चना शर्मा, नीलम गुप्ता, स्वाति बंसल, पल्लवी, श्वेता मित्तल, सविता गुप्ता, वेदप्रकाश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

दूसरी ओर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महावीर चौक पर जैन वेलफेयर एसोसिएशन मुजफ्फरनगर द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने मुख्य रूप से अपनी उपस्थित दर्ज कराते हुए यहां पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया और जैन समाज की ओर से उन्होंने सभी लोगों को मिष्ठान वितरित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्य रूप से पालिका सभासद मनोज वर्मा, रीतू त्यागी, कुसुमलता पाल, सभासद पति विकल्प जैन, शोभित गुप्ता, राहुल जैन, गौरव जैन, गौरव जैन चीनी वाले, विकास जैन, प्रशांत जैन, नीरज जैन, )षभ जैन, रूपल जैन, सचिन जैन, अनन्य जैन, यश जैन, विकास जैन सहित भारी संख्या में जैन समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जेसीबी मशीन ने कूड़ा बिन रहे कबाड़ी को कुचला, मौके पर मौत

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  शौर्य दिवस पर शिव चौक पहंुची साध्वी प्राची, कहा-आज गौरव का

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »