MUZAFFARNAGAR-स्वास्थ्य विभाग को मिले 9 सहायक शोध अधिकारी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में मंगलवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ के स्तर से चयनित 9 सहायक शोध अधिकारी को नियुक्ति पत्र उत्तर प्रदेश सरकार में व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास उद्यमशीलता विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल के द्वारा वितरित किए गए।

इस अवसर पर आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की डबल इंजन सरकार के द्वारा निरंतर युवाओं को रोजगार दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज प्रदेश में 1036 लोगों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं, जिनमें सभी का चयन निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नवनियुक्त सहायक शोध अधिकारियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी।

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर-उपचुनाव में मिथलेश का भात पक्का करने आ रहे सीएम योगी


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. महावीर सिंह फौजदार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अन्तर्गत आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के तहत यूपी के सभी जिलों में मिले 533 सहायक शोध अधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं, इनमें से जनपद मुजफ्फरनगर में 9 सहायक शोध अधिकारियों विनीत कुमार, गौरव वर्मा, दीपक कुमार तोमर, हर्षवर्धन त्यागी, अभिनव गौतम, प्रवीण कुमार, सचिन कुमार, नितिन कुमार व पियूष गर्ग को यहां एनआईसी में आयोजित हुए कार्यक्रम के अन्तर्गत राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवगाल द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डा. गीतांजलि वर्मा व जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी प्रदीप शर्मा, वरिष्ठ सहायक संजीव कुमार व नरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी की 16 बाइक बरामद।

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में गहराया गैस संकट: कॉमर्शियल

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »