ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ हिन्दूवादी संगठन ने खोला मोर्चा

मुजफ्फरनगर। जिले में तेजी से पांव पसार रहे ड्रग्स के धंधे के खिलाफ आज शिवसेना व क्रांतिसेना कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य मार्गों से जुलूस निकालते हुए ड्रग्स माफियाओं और प्रशासन की मिलीभगत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

यह प्रदर्शन शिवसेना मंडल अध्यक्ष शरद कपूर और जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा के नेतृत्व में निकाला गया। कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से जुलूस के रूप में रवाना होकर कोर्ट रोड, शिव चौक व झांसी की रानी मार्ग होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि मुजफ्फरनगर जनपद अब ड्रग्स माफियाओं का गढ़ बन चुका है। गांव-गांव और मोहल्लों में खुलेआम नशीली दवाओं और इंजेक्शनों की बिक्री हो रही है, जिसके कारण बच्चों और युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। सड़कों और चौपालों पर नशे में डूबे लोग देखे जा सकते हैं, यहां तक कि छोटे-छोटे बच्चे भी नशीली दवाओं का सेवन करते दिखाई देते हैं। नेताओं ने आरोप लगाया कि ड्रग्स माफिया बेरोजगार युवकों की आईडी पर अधिकारियों की मिलीभगत से मेडिकल स्टोर का लाइसेंस बनवाकर उसे किराए पर लेकर धंधा चलाते हैं। पकड़े जाने पर निर्दाेष युवा जेल जाते हैं, जबकि बड़े माफिया पैसे और पावर के दम पर बच निकलते हैं।

नारकोटिक्स विभाग पर भी कड़ी मिलीभगत और खानापूर्ति के आरोप लगाए गए। शिवसेना नेताओं ने बताया कि हाल ही में नारकोटिक्स विभाग की टीम ने जिला परिषद बाजार से तीन लोगों को पकड़ा था, लेकिन रात होते ही सिफारिश और मोटी रकम लेकर उन्हें छोड़ दिया गया। वहीं, पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता हेमंत शर्मा को जेल भेजा गया, जबकि असली माफिया अब भी बाहर हैं। शिवसेना व क्रांतिसेना ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई और निर्दाेष युवाओं को रिहा नहीं किया गया, तो पार्टी अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेगी और माफियाओं के ठिकानों पर ताले डाल देगी।

इसे भी पढ़ें:  जानसठ रोड पर सड़क हादसे में दो लोग घायल, एक की मौत

इस अवसर पर शिवसेना नेता प्रमोद अग्रवाल, क्रांतिसेना महानगर प्रमुख देवेंद्र चौहान, शिवसेना महानगर प्रमुख ओंकार पंडित, मंगतराम सोनकर, नरेंद्र ठाकुर, अमित गुप्ता, युवा ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र सैनी, उज्ज्वल पंडित, बृजपाल कश्यप, सहेंद्र कश्यप, ठाकुर अमन सिंह, मानुज कश्यप, पिंकू नवला, अभिषेक शर्मा, निकुंज चौहान, शुभम पाल, गौरव शर्मा, सुमित धीमान, रूपराम, प्रभात रावत, जंगी सौदाई, राकेश सोनकर, राजेंद्र तायल, हम कुमार कश्यप, भारत खोखर, भारत राजपूत, बबलू ठाकुर, अरविंद सैनी कश्यप, शैलेंद्र विश्वकर्मा, अमित शर्मा, साकेत कश्यप, सूरज सेठी, सुभाष उपाध्यक्ष, अमित राजपूत, धर्मवीर कश्यप, बॉबी ठाकुर, अरविंद कौशिक, नितिन भोपड़ा, राकेश धीमान, मोहित गर्ग, दिनेश चंद्र शास्त्री, नरेश सैनी, किरणपाल सैनी, शाहिद सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एमडीए ने खतौली में तोड़ दिया मंदिर, पनपा आक्रोश

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा-सम्प्रदायिक सौहार्द्र की चमक से

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »