CUET 2025 में “अचीवर्स एकेडमी” के विद्यार्थियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन

मुज़फ्फरनगर। हाल ही में घोषित CUET 2025 (Common University Entrance Test) के परिणामों में गांधी कॉलोनी स्थित “अचीवर्स एकेडमी” के विद्यार्थियों ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एकेडमी के विद्यार्थियों ने न केवल गणित विषय में बल्कि जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट (General Aptitude Test) में भी उच्चतम प्रतिशताइल प्राप्त कर जिले व माता-पिता का नाम गौरवान्वित किया है। एकेडमी के निदेशक श्री सौरभ आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष CUET में एकेडमी के कई विद्यार्थियों ने 97 से अधिक Percentile प्राप्त किए हैं, जिनमें से 6 छात्रों ने 99 Percentile से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

इसे भी पढ़ें:  केंद्रीय जांच का शिकंजा: मुजफ्फरनगर की 7 पेस्टीसाइड फैक्ट्रियां पर छापा


गणित में अद्वितीय प्रदर्शन:

मोहित रहेजा – 99.94 Percentile

आन्या अग्रवाल – 99.80 Percentile

जूही मित्तल – 99.76 Percentile

अदिति गर्ग – 98.80 Percentile

आर्यन शर्मा – 98.40 Percentile

नन्दिनी गोयल – 98.23 Percentile

एंजल शर्मा – 98.20 Percentile

इसके अतिरिक्त कई अन्य छात्रों ने गणित में 97 Percentile से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट में भी शानदार सफलता:

इसे भी पढ़ें:  मोदी-योगी के नेतृत्व ने देश में सांस्कृतिक गौरव को पुनः स्थापित कियाः डॉ. सोमेन्द्र तोमर

मोहित रहेजा – 99.89 Percentile

जूही मित्तल – 99.55 Percentile

आन्या अग्रवाल – 99.30 Percentile

विनीत – 98.20 Percentile

अदिति गर्ग – 98.10 Percentile

सौरभ आर्य ने बताया कि छात्रों की यह सफलता कठिन परिश्रम, सुनियोजित मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने यह भी बताया कि इन प्रतिभाशाली छात्रों ने भारत के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में अपना प्रवेश सुनिश्चित किया है, जो कि एकेडमी व जिले दोनों के लिए गर्व की बात है। एकेडमी द्वारा विद्यार्थियों की सफलता के उपलक्ष्य में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सफल छात्रों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान अध्यापकों ने छात्रों को आगे के करियर मार्गदर्शन के लिए प्रेरित किया और आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं। सौरभ आर्य ने अंत में कहा, “हमारा उद्देश्य केवल परीक्षा पास कराना नहीं, बल्कि छात्रों को आत्मविश्वास के साथ जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। यह सफलता उसी सोच का परिणाम है।

इसे भी पढ़ें:  उमेश मलिक पर हमले का आरोपी सिसौली का मनोज बालियान गिरफ्तार

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  मोदी-योगी के नेतृत्व ने देश में

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »