एम.जी. पब्लिक स्कूल में शिक्षकों को पवित्र गंगाजल वितरित

मुजफ्फरनगर। भगवान शिव के अतिप्रिय सावन मास में एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में बुधवार को शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल जी द्वारा शिक्षक एवं शिक्षिकाओं तथा विद्यालय के अन्य कर्मचारियों को पवित्र गंगाजल वितरित करते हुए सभी के परिवार में सुख और समृ(ि की कामना की गई।

इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में शिक्षा की नई इबारतः जीआईसी में लगाए गए 48 कैमरे, बोर्ड सेंटर का रास्ता साफ

एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में सावन मास में शिवरात्रि पव पर भगवान शिव की पूजा और उनका अभिषेक करने के लिए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल पहुंचे और सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को शिवरात्रि पव की शुभकामनाएं देते हुए पवित्र गंगाजल वितरित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी शिक्षकों को अपने घरों के आसपास के शिव मंदिरों और शिवालयों में शिवरात्रि पर्व पर अपने परिजनों और बच्चों के साथ पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सावन मास की कांवड़ यात्रा शिव भक्ति के साथ ही राष्ट्रभक्ति का भी संदेश दे रही है। यह हमें हमारी सनातन संस्कृति से जोड़ती है, संस्कार ही जीवन मेें सफलता की ओर ले जाते हैं। उन्होंने सभी के परिवारों में सुख, समृ(ि और शांति की भगवान शिव शंकर से कामना करते हुए सभी को शिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं प्रदान की।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर न्यायिक ढांचे में बड़ा फेरबदल, 8 नए जजों की तैनाती

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर न्यायिक ढांचे में बड़ा फेरबदल, 8 नए जजों की तैनातीगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य

Read More »