मुजफ्फरनगर का गुड़–मिठास की शाही विरासत

भारत के दिल में बसा उत्तर प्रदेश का एक छोटा-सा जिला मुजफ्फरनगर, अपनी ऐतिहासिक धरोहर और कृषि परंपराओं के लिए जाना जाता है। लेकिन यह जिला अपनी एक अनमोल धरोहर के लिए खासतौर पर प्रसिद्ध है—यहाँ का गुड़। यह न केवल स्वाद और गुणवत्ता का प्रतीक है बल्कि इसे “शाही मिठाई” का दर्जा भी हासिल है।

कृषि से संस्कृति तक का सफर

मुजफ्फरनगर के खेतों में लहराते गन्ने की फसलें यहाँ की मिट्टी की उर्वरता और किसानों के कठिन परिश्रम का जीवंत उदाहरण हैं। इन गन्नों से निकला रस जब पारंपरिक तकनीकों से गुड़ में तब्दील होता है तो उसमें केवल मिठास नहीं बल्कि संस्कृति की गहराई भी घुल जाती है। यह गुड़ न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि रसायनों से रहित पूरी तरह से प्राकृतिक होता है।

इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका चेयरपर्सन-ईओ ने कराया योगाभ्यास

मुजफ्फरनगर के गुड़ की मिठास ने केवल क्षेत्रीय सीमाओं को नहीं लांघा बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी अपनी पहचान बनाई। इसका सबसे गौरवशाली क्षण तब आया जब 1979 में भारत रत्न चरण सिंह ने देश के प्रधानमंत्री का पदभार संभाला। एक किसान नेता के रूप में उनका प्रधानमंत्री बनना पूरे देश खासकर ग्रामीण भारत के लिए गर्व का पल था। इस ऐतिहासिक उपलब्धि की खुशी में दिल्ली में मुजफ्फरनगर के प्रसिद्ध गुड़ को बांटकर लोगों का मुँह मीठा कराया गया। यह क्षण न केवल चरण सिंह के प्रति आदर और प्रेम का प्रतीक था बल्कि यह भी दिखाता है कि मुजफ्फरनगर का गुड़ भारतीय किसान की ताकत और शुद्धता का प्रतीक बन चुका था।

इसे भी पढ़ें:  पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया रेन बसेरे का निरीक्षण, बांटे कम्बल

स्वाद, सेहत और आत्मनिर्भरता

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहाँ कृत्रिम मिठास और रसायनों से युक्त खाद्य पदार्थ हमारी सेहत को नुकसान पहुँचा रहे हैं। वहीं मुजफ्फरनगर का गुड़ एक स्वस्थ और प्राकृतिक विकल्प के रूप में उभरता है। इसमें मौजूद आयरन, पोटैशियम और मिनरल्स इसे ऊर्जा और पोषण का बेहतरीन स्रोत बनाते हैं। खासतौर पर सर्दियों में यह शरीर को गर्म रखने और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करता है। मुजफ्फरनगर का गुड़ अब केवल भारत तक सीमित नहीं रहा। इसकी ख्याति विदेशों तक पहुँच चुकी है। विदेशों में इसकी माँग बढ़ रही है। यह न केवल आर्थिक विकास का स्रोत बना है बल्कि “मेक इन इंडिया” अभियान का भी मजबूत स्तंभ साबित हो रहा है। मुजफ्फरनगर का गुड़ केवल मिठास नहीं है यह हमारी संस्कृति, परिश्रम और पारंपरिक ज्ञान का प्रतीक है। यह हमें न केवल स्वाद का आनंद देता है बल्कि स्वस्थ जीवन की ओर भी प्रेरित करता है। भारत रत्न चरण सिंह के प्रधानमंत्री बनने पर इस गुड़ से बाँटी गईं खुशियाँ इस मिठास को एक ऐतिहासिक गौरव का दर्जा देती हैं। हमें इस अमूल्य धरोहर पर गर्व है और इसे संजोने का संकल्प लेना चाहिए ताकि यह मिठास पीढ़ी दर पीढ़ी कायम रहे।

इसे भी पढ़ें:  अशर्फी मार्किट से चला नल उखाड़ा, जलापूर्ति बंद

लेखिका-मोनालिसा जौहरी

एसडीएम खतौली, मुजफ्फरनगर

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  मीरापुर उप चुनाव में वोट नहीं

Read More »