ज्योति ने गन्ना समिति डेलीगेट चुनाव में भरा पर्चा

मुजफ्फरनगर। पूर्व में जिला पंचायत का चुनाव लड़ चुके शंकर सिंह उर्फ भोला की पत्नी ज्योति सिंह ने गन्ना समिति के चुनाव में अपना भाग्य आजमाने के लिए नामांकन दाखिल कर दावेदारी जता दी है। उनका नामांकन दाखिल कराने के लिए पूर्व सभासद विकल्प जैन सहित सैंकड़ों लोग गन्ना समिति कार्यालय पहुंचे थे।

बता दें कि बसपा के टिकट पर जिला पंचायत के वार्ड संख्या सात से 2021 में शंकर सिंह उर्फ भोला ने सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ा था। अब उनके द्वारा अपनी पत्नी को भी चुनावी मैदान में उतार दिया गया है। गुरूवार को जनपद की नौ में से आठ गन्ना समितियों में चुनावी प्रक्रिया के तहत डेलीगेट और डायरेक्टर पदों के लिए नामांकन दाखिल किये गये। तितावी सहकारी गन्ना विकास समिति के अन्तर्गत कूकड़ा परिक्षेत्र के डेलीगेट पद पर शंकर सिंह भोला की पत्नी ज्योति सिंह ने पूरे उत्साह के साथ अपना नामांकन दाखिल किया है। 27 सितम्बर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 30 सितम्बर को नाम वापसी तथा चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य किया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  सबसे ज्यादा पांच असलहे सपा प्रत्याशी और उनकी पत्नी के पास

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR–महिला की मौत के बाद डीएम ने दिन में जलवाये अलावगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य

Read More »