सावन के तीसरे सोमवार पर काशी में हंगामा: हर हर महादेव बोलने पर कांवड़िए शुभम यादव की पिटाई

वाराणसी | आज सावन का तीसरा सोमवार है और देशभर के शिवभक्त विशेष पूजा-अर्चना में लीन हैं। काशी नगरी में भक्तों का सैलाब उमड़ा हुआ है, लेकिन इसी बीच दोपहर बाद एक गंभीर घटना सामने आई जिसने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया।

राजातालाब थाना क्षेत्र स्थित पंचकोसी रोड पर एक सिनेमा हॉल के पास स्थित मस्जिद के सामने कुछ लोगों ने शुभम यादव नामक कांवड़िए को लात-घूंसों से जमकर पीट दिया। बताया जा रहा है कि शुभम अपने साथियों संग ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के नारे लगाते हुए गुजर रहा था, जिस पर कुछ स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई। इसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट हो गई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बारिश के बीच गौशाला का जायजा लेने निकले एडीएम नरेन्द्र बहादुर

हमले के बाद शुभम की हालत बिगड़ गई और साथियों ने उसे तत्काल ऑटो से अस्पताल पहुंचाया। जैसे ही यह खबर अन्य कांवड़ियों तक पहुंची, राजातालाब इलाके में हंगामा शुरू हो गया। नाराज कांवड़ियों ने जमकर नारेबाज़ी की और पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

राजातालाब थाना प्रभारी (SO) व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे । कांवड़िए पलटू यादव ने बताया कि  मस्जिद के सामने  बोल बम और हर-हर महादेव बोलने पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। इसके बाद हमला कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कोर्ट के आदेश पर हुआ एसडी मार्किट का सर्वे

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कोर्ट के आदेश पर हुआ एसडी मार्किट का सर्वेगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और

Read More »