मीनाक्षी स्वरूप ने दी विकास की सौगात-छह वार्डों में नौ सड़कों का लोकार्पण

मुजफ्फरनगर। नगरीय विकास के लिए प्रतिब(ता जाहिर करते हुए नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने विकास कार्यों में सुस्ती बरतने वाले ठेकेदारों पर सख्ती दिखाई है। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कार्यों को समय से पूर्ण करने में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को विभागीय नोटिस जारी कराते हुए जुर्माना लगाने की चेतावनी दी है। इसी के साथ उन्होंने शहर के छह वार्डों में करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से बनी नौ सड़कों का लोकार्पण भी किया।


नगरीय विकास के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ नगरपालिका परिषद ने सख्त रुख अपनाया है। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिन ठेकेदारों ने स्वीकृत निर्माण कार्य समय पर शुरू नहीं किए हैं, उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने ऐसे सभी ठेकेदारों को नोटिस जारी कर नियमानुसार जुर्माना लगाने के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही उन्होंने निर्माण कार्यों खासकर सीसी सड़कों की गुणवत्ता की गारंटी भी ठेकेदारों से ली है। पांच साल तक सड़कों की निगरानी के निर्देश निर्माण विभाग को दिये हैं।

इसे भी पढ़ें:  काऊ सेंक्चुरी में वृक्षारोपण के साथ वाटिका की स्थापना

इसी बीच पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहरी विकास योजनाओं के तहत शहर के छह वार्डों में राज्य वित्त एवं 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से लगभग 1.25 करोड़ रुपये की लागत से नौ नवनिर्मित सड़कों का का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनता के धन से हो रहे कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इनमें सभासद अनिता हसीब राणा के वार्ड संख्या 03 में करीब 28 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग और सीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। ममता बालियान के वार्ड संख्या 18 में 13 लाख की लागत से बनी सीसी सड़क, शाजिया असलम के वार्ड 29 सूजडू में 18 लाख की लागत से सीसी सड़क, सभासद अमित शर्मा के वार्ड संख्या 35 में 13 लाख रुपये की लागत से दो सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इसके अलावा सभासद शिवम मुन्ना के वार्ड में 36 लाख रुपये की लागत से दो सीसी सड़क व नाली निर्माण तथा मौहम्मद शहजाद के वार्ड संख्या 54 में 17 लाख रुपये की लागत से एक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।

इसे भी पढ़ें:  दिनदहाड़े टाउनहाल से पालिका की सम्पत्ति चोरी, देखें वीडियो....


पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने इस दौरान सहायक अभियंता निर्माण नैपाल सिंह को निर्देश दिए कि जिन कार्यों में देरी हो रही है, उनका स्थलीय निरीक्षण कर ठेकेदारों से तुरंत कार्य प्रारंभ कराने का काम सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य करना ठेकेदारों की जिम्मेदारी है, अन्यथा दंडात्मक कार्रवाई से पीछे नहीं हटेंगे। एई नैपाल सिंह ने बताया कि पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर स्वीकृत करीब 40 कार्य समय से शुरू नहीं करने और समयावधि में विभाग से एग्रीमेंट प्राप्त नहीं करने वाले करीब एक दर्जन से अधिक ठेकेदारों को नोटिस जारी किया गया है। यदि नोटिस के बाद भी कार्य प्रारम्भ नहीं होते हैं तो ठेकेदारों पर नियमानुसार देरी के लिए समयावधि के उपरांत 500 रुपये प्रतिदिन का आर्थिक जुर्माना लगाया जायेगा। उन्होंने कहा कि जो निर्माण कार्य शुरू नहीं किये जा रहे हैं, उनमें नाला निर्माण, सीसी सड़क व नाली निर्माण तथा कुछ सौन्दर्यकरण के काम शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें:  एनजीओ छोटी सी आशा ने जरूरतमंदों को किया भोजन प्रसाद वितरित

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  नदीम के भरतिया कालोनी में खरीदे मकान

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मुफ्ति जुल्फिकार पर चिकन का पैसा नहीं देने के आरोपफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  नदीम के भरतिया कालोनी में खरीदे मकान में सरकारी नाला होने के आरोपइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  भाजपा सभासद प्रशांत गौतम से अभद्रता के आरोपी हैड कांस्टेबल लाइन हाजिरलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार,

Read More »