मीनाक्षी स्वरूप ने 109 लाख रुपये से बनी सड़कों का किया लोकार्पण

मुजफ्फरनगर। शहर के विकास को रफ्तार देने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित नौ विकास कार्यों का लोकार्पण कर नगरवासियों को विकास की बड़ी सौगात दी है। इस पहल से शहर के आठ वार्डों में नागरिकों को बेहतर सड़क और जल निकासी की सुविधा प्रदान की गई है।


शहर की तस्वीर बदलने की दिशा में नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने विकास कार्यों की नई श्रृंखला का शुभारंभ किया। वो लगातार नवनिर्मित विकास कार्यों को जनता को समर्पित करने में जुटी हैं। शहर के आठ वार्डों के अन्तर्गत खालापार, जसवंतपुरी, साकेत, शांतिनगर, कूकड़ा, जनकपुरी और प्रेमपुरी में राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत स्वीकृत 109 लाख रुपये की लागत से तैयार सात सीसी सड़कों, डैन्स सड़क और नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण कर जनता को बेहतर सुविधाएं देने का काम किया। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सभासदों, भाजपा मंडल संगठन के पदाधिकारियों तथा पालिका अधिकारियों के साथ उद्घाटन कर वार्डों में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सड़कों और नालियों की गुणवत्ता का निरीक्षण भी किया। स्थानीय लोगों ने चेयरपर्सन का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और उनके कार्यों की सराहना की।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-इस्लाम की खातिर दूधली के ठाकुरों के सामने अड़े त्यागी


शहर के वार्ड संख्या पांच के अन्तर्गत कूकड़ा में नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने 15 लाख रुपये की लागत की सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण कर निर्माण गुणवत्ता को परखा। वार्ड 6 में साकेत मौहल्ला में 18 लाख रुपये की लागत से निर्मित कराई गई दो सीसी सड़कों का उद्घाटन किया गया। यहां पालिकाध्यक्ष ने सभासद रितु त्यागी व भाजपा पदाधिकारियों के साथ वृक्षारोपण करते हुए लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के प्रति जागृत कर पौधारोपण के लिए प्रेरित किया।

इसे भी पढ़ें:  हथियार तस्करी का सियासी गठजोड़, सामने आया एक नेता का नाम!


वार्ड 13 में मौहल्ला जसवंतपुरी में निर्मित 12 लाख रुपये की लागत की सड़क, वार्ड 19 में मौहल्ला प्रेमपुरी में 16 लाख रुपये की लागत की सीसी सड़क व नाली, वार्ड 22 में शांतिनगर में 16 लाख रुपये से निर्मित सीसी सड़क, वार्ड 39 जनकपुरी में 05 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी सड़क, वार्ड 47 लोहिया बाजार में 08 लाख रुपये की लागत से जल निकासी के लिए नाली निर्माण और वार्ड 53 खालापार में 19 लाख रुपये की लागत से 421 मीटर डेन्स रोड के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर इनका लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर में विद्युत ट्रांसफार्मर के पास कूड़ा डालने पर पालिका अलर्ट


पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का लोगों ने अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि हम लगातार प्रयासरत हैं कि मुजफ्फरनगर का प्रत्येक वार्ड साफ़-सुथरा, मजबूत सड़कों से जुड़ा और जल निकासी की बेहतर व्यवस्था से युक्त हो। राज्य वित्त आयोग से मिली ग्रांट का सदुपयोग कर हमने इन सड़कों और नालियों का निर्माण कराया है। हमारी प्राथमिकता पारदर्शिता और गुणवत्ता है। शहर को आदर्श बनाने में सभी सहभागी बनें। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, दीपक मित्तल, महामंत्री राधे वर्मा, उपाध्यक्ष मयंक त्यागी, हरीश गुप्ता, वैभव त्यागी, सुमित धीमान, भाजपा नेता विकल्प जैन, सभासद रविकांत, आदिल मलिक, अन्नू कुरैशी, रितु त्यागी, योगेश मित्तल, अनुज वाल्मीकि, विजय चिंटू, कपिल पाल, जेई निर्माण कपिल कुमार, लिपिक गोपाल त्यागी, मनोज पाल, संजीव सिंघल आदि मौजूद रहे। 

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर में विद्युत ट्रांसफार्मर के पास कूड़ा

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  भाजपा के लेटर पैड पर शिकायत कर रही रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल, कहा-प्रशासन निष्पक्ष नहींफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-इस्लाम की खातिर दूधली के ठाकुरों के सामने अड़े त्यागीइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  दबंगों का इलाज, रोए, लंगड़ाये और मांगी माफीलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य से

Read More »