एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के बीच छात्र परिषद् का गठन

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल परिसर में हर्ष व उल्लास से परिपूर्ण वातावरण के बीच स्कूल छात्र परिषद् का गठन किया गया। इस दौरान आयोजित किये गये दायित्व ग्रहण समारोह में प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग के द्वारा छात्र परिषद् में दायित्वधारी विद्यार्थियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराने के साथ ही बैज भी वितरित किये गये।

एम.जी. पब्लिक स्कूल परिसर में शनिवार को विद्यार्थियों के बीच प्रभावशाली नेतृत्व क्षमता की प्रतिभा को निखारने के लिए छात्र परिषद् की पूर्ण कार्यकारिणी का गठन करने के लिए दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने इस अवसर पर विद्यालय की छात्र परिषद् की कार्यकारिणी में विभिन्न पदों का दायित्व ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को नेतृत्व प्रतिभा प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमारा कर्म ही हमारी पहचान बनाता है। दायित्व मिलने पर हमें उसी प्रकार सेवा भाव को प्रदर्शित करना चाहिए, जिस प्रकार एक पेड़ फल आने के बाद स्वयं झुक जाता है। दायित्व छोटा या बड़ा नहीं होता है, बल्कि एक सम्मान होता है, जो हमें जिम्मेदारियों के निष्पक्ष निर्वहन के लिए प्रेरित करने के साथ ही अनुशासित होने की सीख देता है। उन्होंने कहा कि यह दायित्व ही हमारी नेतृत्व प्रतिभा को निखारने का काम करते हैं। दूसरे विद्यार्थियों के प्रति हमारा आचरण प्रभावशाली और प्ररेणादायक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को दायित्व ग्रहण का उद्देश्य उनका प्रशासनिक कौशल विकसित करना है।

इसे भी पढ़ें:  ग्रेटर नोएडा: चार्टर्ड अकाउंटेंट की पत्नी ने बेटे संग 13वीं मंजिल से छलांग लगाई, दोनों की मौत


स्कूल छात्र परिषद् कार्यकारिणी में हर्ष अग्रवाल हैड बॉय, जूही मित्तल हैड गर्ल, हर्ष सेठी डिप्टी हैड बॉय, आन्या अग्रवाल डिप्टी हैड गर्ल, यशराज सहरावत स्कूल स्पोर्ट्स कैप्टन बॉय, श्रुति स्कूल स्पोर्ट्स कैप्टन गर्ल, आशु स्कूल को-ऑर्डिनेटर बॉय, तेन्जिल सिंह स्कूल को-ऑर्डिनेटर गर्ल, उदय तोमर स्कूल स्पोर्ट्स को-ऑर्डिनेटर बॉय, अपर्णा पाल स्कूल स्पोर्ट्स को-ऑर्डिनेटर गर्ल के दायित्वधारी के रूप में चयनित किये गये। इसके साथ ही विद्यालय के चारों सदनों कृष्णा, नानक, रामा और टैगोर में भी विभिन्न दायित्वों के लिए विद्यार्थियों का चयन किया गया। इनमें कृष्णा हाउस में अर्णव मैत्रेय कैप्टन, जसमीन कौर डिप्टी कैप्टन, नानक हाउस में नैना मिश्रा कैप्टन और निहाल अहमद डिप्टी कैप्टन, रामा हाउस में निहारिका नरवाल कैप्टन और अर्श राजा डिप्टी कैप्टन तथा टैगोर हाउस में तन्वी कैप्टन और निर्मल शर्मा डिप्टी कैप्टन बनाये गये। इसके अतिरिक्त चारों सदनों में प्रीफेक्ट भी चयनित किये गए। स्कूल छात्र परिषद् कार्यकारिणी के सभी दायित्वधारी छात्र-छात्राओं को पदीय कर्तव्यों को निष्पक्षता के साथ पूर्ण करने के लिए प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई गई। इसके साथ ही सभी दायितवधारियों को पद अनुसार बैज लगाकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ का सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  सरधना के मंच से खुला पुराना हिसाब, पश्चिमी यूपी सियासत फिर क्यों उबल रही है?

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  आरपीएल राइडर्स ने लगातार दूसरी जीत के साथ अपना दबदबा कायम रखासपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »