KHULASA-कुकर्म के बाद बाल अपचारी ने की थी लापता सैफ की हत्या

मुजफ्फरनगर। गांव बसेड़ा में छह साल के मासूम सैफ को पडौस में ही रहने वाले एक नाबालिग ने अपनी हवस का शिकार बनाया और जब बालक ने उसकी घिनौनी करतूत सभी को बताने की बात कही तो अपना अपराध छिपाने के लिए उसने मासूम बालक की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके शव को कट्टे में भरकर एक बंद मकान में छिपा दिया था। छपार पुलिस ने एसओजी के साथ मिलकर इस हत्याकांड का खुलासा किया और बाल अपचारी को हिरासत में लेने के बाद बाल कल्याण समिति की टीम के सुपुर्द कर दिया गया है।

रविवार को एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बसेड़ा निवासी छह वर्षीय बालक सैफ की हत्या का खुलासा करते हुए मीडिया से छपार पुलिस के गुडवर्क की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी छपार विकास यादव के नेतृत्व में थाना छपार पुलिस व एसओजी टीम द्वारा 06 वर्षीय बालक की हत्या कर शव को प्लास्टिक के कट्टे में डालकर बन्द पडे़ मकान में छिपा देने की घटना का अनावरण करते हुए एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि दिलशाद पुत्र सुबेदीन निवासी ग्राम बसेडा थाना छपार ने 29 जनवरी को थाने पहुंचकर अपने 06 वर्षीय पुत्र सैफ के गुम हो जाने के सम्बन्ध में सूचना दी गयी थी। थाना छपार पुलिस द्वारा तत्काल बच्चे की बरामदगी हेतु टीम गठित की गयी।

इसे भी पढ़ें:  चंदन गांव के दलितों की पीड़ा लेकर सीएम योगी से मिले प्रमोद उटवाल

इसी बीच 31 जनवरी को ग्राम बसेडा में वादी के मकान के पास बन्द पड़े मकान से प्लास्टिक के कट्टे में लापता सैफ का शव बंधा हुआ बरामद हुआ था, जिसके सम्बन्ध में थाना छपार पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। इसके बाद बालक की हत्या का खुलासा करने के लिए एसएसपी के निर्देशन में 03 टीम गठित की गयी तथा थाना छपार पुलिस व एसओजी टीम के संयुक्त प्रयास से गत दिवस घटना में शामिल बाल अपचारी को हिरासत में ले लिया गया था। उसकी निशादेही से घटना में प्रयुक्त गमछा, रस्सी आदि बरामद किये गये। एसपी सिटी के अनुसार बाल अपचारी द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि 29 जनवरी को वो मृतक बालक सैफ को अपने घर बहलाकर ले गया था तथा वहां पर उसके साथ कुकर्म किया, मृतक बालक द्वारा कुकर्म की बात अपने घर बताने की बात कहने पर बाल अपचारी घबरा गया और उसे वहीं पर गमछे से सैफ का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को प्लास्टिक के कट्टे में भरकर बंद पड़े मकान में छिपा दिया था। उन्होंने छपार प्रभारी निरीक्षक विकास यादव और प्रभारी एसओजी इंस्पेक्टर सुभाष अत्री की टीम के कार्य की प्रशंसा करते हुए बताया कि बाल अपचारी को बाल कल्याण समिति की टीम के सुपुर्द कर दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर से कटरा तक चलेगी रोडवेज बस, मिलेगा लाभ

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  ललित मोहन ने शिवसेना के विद्यार्थी संगठन को दी नई शक्तिजनसंपर्क

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »