अर्पण पब्लिक स्कूल में मनाया गया मातृ दिवस का कार्यक्रम

अर्पण पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस का कार्यक्रम हर्षौल्लास के साथ मनाया गया | कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य डॉ. नीरज सैनी एवम समाजसेवी मैनपाल सैनी ने माँ सरस्वती को पुष्प अर्पण कर किया | कक्षा नर्सरी, एल०के०जी०, य़ू०के०जी०, फर्स्ट एवम सेकंड के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यकार्मो की शानदार प्रस्तुति दी | माताओं के लिए भी अनेक प्रकार के मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया | मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में जीवन में माता के महत्त्व पर प्रकाश डाला |

उन्होंने कहा कि माता के बिना मनुष्य का जीवन अधुरा है | माता ही बच्चे की प्रथम शिक्षक एवम मार्गदर्शक होती है | सभी उपस्थित माताओं को विद्यालय की ओर से सम्मान प्रतीक भेंट किया गया | प्रधानाचार्य मनदीप सैनी एवम प्रबंधक अर्पण सैनी ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया एवम सभी उपस्थित मेहमानों का आभार प्रकट किया | कार्यक्रम को सफल बनाने में सुप्रिया, एकता, दीपमाला, मीनाक्षी, भावना शर्मा, भावना गोयल, पूजा गुप्ता, निधि कपिला, अनामिका शर्मा, ख़ुशी जैन, दिव्या चौधरी, प्रिया राणा, अनिल चौधरी आदि का सराहनीय योगदान रहा | कार्यक्रम का संचालन सीमा तोमर एवम आकांक्षा शर्मा ने संयुक्त रूप से किया |

इसे भी पढ़ें:  शामली में एनकाउंटरः इनामी शातिर लुटेरा रिहान ढेर

Also Read This

मुजफ्फरनगर-बकरी के बच्चे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

गांव मखियाली में मामूली बहस के बाद आमने-सामने आये लोग, खूब चले लाठी-डंडे, कई लोग हुए घायल मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव मखियाली में बकरी के बच्चे को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। अचानक भड़की हिंसा से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। इसे भी पढ़ें:  रामलला प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर युवाओं की भव्य शोभायात्राप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बकरी के बच्चे को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया

Read More »