शामली में एनकाउंटरः इनामी शातिर लुटेरा रिहान ढेर

मारे गए बदमाश पर घोषित था 50 हजार रुपये का नगद इनाम, कई मुकदमों में चल रहा था वांटेड

शामली। जनपद शामली में झिंझाना से कसेरवा जाने वाले मार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दिल्ली के ओखला निवासी 50 हजार रुपये का इनामी रिहान मारा गया। उसका एक साथी मौके से भाग गया। बदमाश की फायरिंग में शामली कोतवाली पर तैनात सिपाही सुमित गोली लगने से घायल हो गया।
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि झिंझाना से कसेरवा गांव की ओर वाले मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाश लूट के इरादे से खड़े हैं। कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान सिपाही सुमित बैसला गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दिल्ली के ओखला स्थित जाकिर नगर, गली नंबर-21 निवासी 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश रिहान गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। घायल रिहान को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रिहान के खिलाफ तीन राज्यों में 90 से अधिक मुकदमे दर्ज

इसे भी पढ़ें:  9 सितम्बर को कप्तान कार्यालय घेरेंगे किसानः योगेश

सूचना मिलते ही एसपी एनपी सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। एसपी ने बताया कि रिहान के खिलाफ शामली के अलावा बागपत, गाजियाबाद, दिल्ली और हरियाणा में लूट समेत विभिन्न धाराओं में 90 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी ली जा रही है। बदमाश के पास से 9 एमएम पिस्टल और बाइक बरामद की गई है। एसपी ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम फतेहपुर निवासी राहुल और उसका दोस्त बाइक से शामली से फतेहपुर जा रहे थे। रास्ते में रिहान और उसके साथी ने पिस्टल के बल पर उनसे नगदी, मोबाइल फोन और अंगूठी लूट ली थी। इस संबंध में बाबरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। बदमाशों के पास से लूटा गया मोबाइल, अंगूठी और अन्य सामान बरामद कर लिया गया है।
दस साल से संभाल रहा था अपने गिरोह की कमान
पुलिस के अनुसार, रिहान ने दिसंबर माह में अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर झिंझाना क्षेत्र में एक दंपती से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। यह मामला भी झिंझाना थाने में दर्ज है। उसी के बाद रिहान पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने बताया कि रिहान पिछले दस वर्षों से अधिक समय से अपने गिरोह की कमान संभाल रहा था। वह कुख्यात याहिया गैंग के संपर्क में भी था और उसके साथ मिलकर शामली व आसपास के क्षेत्रों में लगातार लूट और स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दे रहा था।

इसे भी पढ़ें:  योगी सरकार का सख्त फरमान: दोबारा काटने वाले कुत्ते रहेंगे उम्रभर कैद

Also Read This

मेरठ के सालनगर में छिपा था गैंगस्टर एक्ट का वांछित, खतौली पुलिस ने दबोचा

खतौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी ताजिम उर्फ इमरान को मेरठ के सालनगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी थाना खतौली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मेरठ जनपद के जानी थाना क्षेत्र के गांव सालनगर से आरोपी को पकड़ा। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली की सुबह, बाबूराम की चाय और मंत्री कपिल देव अग्रवालगिरफ्तार आरोपी की पहचान 24 वर्षीय ताजिम उर्फ इमरान पुत्र सलीम निवासी शोभापुर, थाना कंकरखेड़ा, जिला मेरठ

Read More »

खतौली में मानक नहीं मिले तो कोचिंग सेंटरों पर ताला, एसडीएम की कार्रवाई में चार सील

खतौली में निर्धारित सुरक्षा और भवन मानक पूरे नहीं मिलने पर प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसडीएम ललित मिश्रा के नेतृत्व में तहसील रोड और रेलवे रोड क्षेत्र में हुए निरीक्षण के बाद चार कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान संबंधित संस्थानों में आवश्यक नियमों और निर्धारित मानकों का पालन नहीं पाया गया। कमियां मिलने पर प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सीलिंग की कार्रवाई की। इसे भी पढ़ें:  योगी सरकार का सख्त फरमान: दोबारा काटने वाले कुत्ते रहेंगे उम्रभर कैदकार्रवाई की सूची में आईटीसी, गौरव लाइब्रेरी, कैन कंप्यूटर, हावड़ इंग्लिश स्पीकिंग इंस्टीट्यूट और मेहर कंप्यूटर सेंटर के नाम शामिल

Read More »