MUZAFFARNAGAR-पालिका ने बनाया प्लान, संवरेगा काली नदी का स्वरूप

मुजफ्फरनगर। अपनी बदहाली और लोगों की उपेक्षा के कारण अपने अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्ष कर रही काली नदी के दिन अब बहुरने वाले हैं। इसके लिए नगरपालिका परिषद् ने एक विशेष प्लान तैयार किया है, यह पूरा हुआ तो न केवल काली नदी का बदहाल स्वरूप निखरेगा, बल्कि यहां लोगों को एक उत्कृष्ट पिकनिक स्थल मिलेगा और काली नदी के सहारे पालिका अपनी आय के साधन भी बढ़ाने का काम करेगी। पालिका प्रशासन ने काली नदी रीवर फ्रंट योजना पर अमल शुरू किया है। इसके तहत शासन से मिले विशेष बजट के अवसर को भुनाने का प्रयास है, जिसमें पहले चरण में काली नदी की सफाई पर काम होगा और इसके बाद यहां भविष्य में फूड पार्क, वेंडर जोन और अन्य पिकनिक स्पॉट बनाये जायेंगे।

गंगा की सहायक नदी के रूप में कभी अपनी स्वच्छता के लिए जीवनदायिनी रहने वाली काली नदी आज शहर और उद्योग से निकल रहे प्रदूषण के कारण बदहाल है और आज गंभीर बीमारी बांट रही है। गंगा और यमुना की सहायक नदियों को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए यूं तो केन्द्र सरकार ने नमामि गंगे योजना शुरू की है, लेकिन इसके बाद भी काली नदी बदहाल ही है। शहर के बॉर्डर के रूप में पहचान रखने वाली यह काली नदी सीमा विस्तार के बाद शहर के बीच में आकर पालिका के अधिकार क्षेत्र में आ चुकी है। इस नदी को जलीय प्रदूषण से मुक्त बनाने के लिए एसटीपी भी बना हुआ है, लेकिन इसके बावजूद भी प्रदूषित सीवरेज नदी के स्वरूप को बिगाड़ रहा है। अब पालिका प्रशासन ने काली नदी को शहर के बीच एक सुन्दर स्थल में बदलने की कवायद शुरू की है। इसके लिए शासन से मिले विशेष बजट के सहारे बीमार काली नदी को स्वस्थ बनाने के साथ ही इसके सहारे आय बढ़ाने की एक लंबी योजना पर अमल शुरू कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:  पालिका पकड़ेगी उत्पाती बन्दर, बाद में आयेगा आवारा कुत्तों का नम्बर

पहले चरण में काली नदी को स्वच्छ बनाने के लिए इसी सफाई कराये जाने की योजना है। इसके लिए पालिका द्वारा काली नदी का सर्वे कराया गया है। सर्वे के लिए क्षेत्रीय शहरी एवं पर्यावरण अध्ययन केन्द्र लखनऊ की दो सदस्यीय टीम को बुलाया गया। पालिका के एई निर्माण अखंड प्रताप और जेई कपिल कुमार ने विशेषज्ञ टीम के साथ काली नदी का सर्वे किया और इसकी सफाई के लिए डीपीआर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। पालिका की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने लक्ष्य से अधिक राजस्व प्राप्त कर अपनी आय को सुधारने वाली निकायों को मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना में विशेष बजट दिया है। हमारी पालिका ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में लक्ष्य से करीब 20 प्रतिशत अधिक राजस्व प्राप्त किया, इसके कारण इस योजना में हमें चुना गया है। जनपद की दस निकायों में मुजफ्फरनगर पालिका ही इस योजना में चयनित हुई है। इसके लिए लगभग 25 करोड़ रुपये का अतिरिक्त विशेष बजट नगरोदय के लिए हमें मिलने जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  बार काउंसिल नियमों में बदलाव पर युवा अधिवक्ताओं का सवाल

इसमें शासन ने विशेष कार्ययोजना के लिए प्रस्ताव मांगा है। इसमें कई कार्यों को लेकर विचार विमर्श किया गया, लेकिन इसमें काली नदी को एक रीवर फ्रंट के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना सभी को सही लगी, जिसको लेकर कार्य शुरू किया गया है। काली नदी रीवर फ्रंट में कई कार्य कराये जाने प्रस्तावित हैं, इसमें फूड पार्क, वेंडर जोन, पिकनिक स्पॉट और शूटिंग एरिया विकसित कराने का प्लान है, ताकि इसको लोगों में एक आकर्षण का केन्द्र बनाया जा सके और इससे पालिका की आय में भी बढ़ोतरी हो पाये। ईओ ने बताया कि क्षेत्रीय शहरी एवं पर्यावरण अध्ययन केन्द्र लखनऊ शहरी प्रबंधन के क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान करता है। हमने केन्द्र से आई दो सदस्यीय विशेषज्ञ टीम को काली नदी का भ्रमण कराया। सबसे पहले काली नदी की सफाई का कार्य कराया जाना अवश्यक है। इसके बाद ही वहां पर दूसरी योजनाओं को विकसित किया जायेगा। काली नदी आज शहर के बीच से होकर गुजर रही है, ऐसे में इसका रीवर फ्रंट सभी को आकर्षित करेगा। बताया कि इसके साथ ही नगरोदय योजना में विशेष बजट के सहारे शहर में एक कम्युनिटी हॉल का निर्माण कराने, कंपनी गार्डन को किसी एक विशेष थीम पर विकसित करते हुए पिकनिक स्पॉट बनाने पर भी विचार किया जा रहा है।

कमाओ और पाओ पर 100 करोड़ तक बढ़ सकता है नगरोदय योजना में बजट

मुजफ्फरनगर। नगरीय निकायों को वैश्विक आधार पर विकास योजनाओं को विकसित करने का अवसर प्रदान करने वाली मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना में आर्थिक अनुदान का सि(ांत सरकार ने कमाओ और पाओ रखा है। पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि नई योजना का लक्ष्य उन शहरी निकायों पर फोकस करना है जो खुद भी अपना ढांचा बदलने के प्रयास में जुटे हैं। उनके परफार्मेंस के आधार पर उनको विशेष बजट और प्रोत्साहन देकर उन्हें वर्ल्ड क्लास शहर के तौर पर विकसित करने में मदद की जाएगी। योजना के तहत शहरी निकायों में विशेष सुविधाओं को विकसित करने के लिए प्रोजेक्ट आधारित आर्थिक मदद की जाएगी। यह मदद शहरी निकाय के अपने पहले के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी। योजना में पहली प्राथमिकता उन निकायों को दी जाएगी जिन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर करने की ओर कदम बढ़ाया है। जिस साल आवेदन करेंगे उसके पिछले वित्तीय वर्ष में 25 प्रतिशत राजस्व बढ़ाने वाले नगर निगमों, 15 प्रतिशत राजस्व बढ़ाने वाली नगर पालिकाएं और 10 प्रतिशत राजस्व बढ़ाने वाली नगर पंचायतें इसका हिस्सा होंगी। इसके अलावा उनके पास र्नइ योजनाओं के लिए जमीन होनी चाहिए। यदि किसी निकाय की आमदनी 50 प्रतिशत बढ़ी है, योजनाएं इनोवेटिव हैं और उनसे सुविधाओं के साथ ही राजस्व में भी बढ़ोतरी हो सकती है तो ऐसी निकाय को योजना में 100 करोड़ रुपये तक ग्रांट दी जा सकेगी। इसके साथ ही सांसद और विधायक निधी, उद्योगों से सीएसआर फंड और समाजसेवी संस्थाओं से भी आर्थिक मदद दिलाये जा सकेगी। 

इसे भी पढ़ें:  जिसके अंदर मानवता नहीं उसको उसी की भाषा में सबक सिखाने का काम करेगी भारतीय जनता पार्टी कि सरकार

Also Read This

भाजपा ज़िलाध्यक्षों की घोषणा: शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में बदलाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा ज़िलाध्यक्षों की घोषणा के तहत पार्टी ने संगठन विस्तार करते हुए 11 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह घोषणा लखनऊ से प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा की गई। इस निर्णय के बाद पश्चिमी, ब्रज, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्रों में संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शामली, अमरोहा, सहारनपुर और बागपत में नए ज़िलाध्यक्ष नियुक्त किए गए। इसे भी पढ़ें:  जहीर फारूकी के संघर्ष को मिली शक्तिः गणतंत्र दिवस पर पुरकाजी में भाकियू का ट्रैक्टर मार्चशामली से रामजीलाल कश्यप, अमरोहा से उदयगिरी गोस्वामी, सहारनपुर से अजीत सिंह राणा और बागपत से नीरज शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी

Read More »

केशव मौर्य को ब्रिटेन वीजा नहीं मिला, बीच में ही लौटे लखनऊ

केशव मौर्य को ब्रिटेन वीजा नहीं मिला, जिसके चलते डिप्टी सीएम को अपना विदेश दौरा बीच में ही रद्द कर लखनऊ उत्तर प्रदेश लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल को यूनाइटेड किंगडम भी जाना था, लेकिन वीजा जारी नहीं किया गया। सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार की ओर से एनओसी दी गई थी। बावजूद इसके ब्रिटेन की ओर से वीजा स्वीकृत नहीं हुआ। 23 फरवरी को जर्मनी रवाना हुए थे डिप्टी सीएम केशव मौर्य 23 फरवरी को जर्मनी गए थे। 25 फरवरी तक उन्होंने फ्रैंकफर्ट और न्यूरेम्बर्ग में कई महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लिया। 25 से 27 फरवरी तक उन्हें यूनाइटेड किंगडम में रहना था। हालांकि वीजा नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम

Read More »

जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री मनोनीत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री मनोनीत किए गए हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार के तहत उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। यह मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अमित शर्मा द्वारा घोषित किया गया। इस निर्णय से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री बनने पर संगठन ने जताया विश्वास जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर अमित शर्मा ने जारी पत्र में विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा। उन्होंने कहा कि पश्चिमी

Read More »

रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में झूमे सदस्य परिवार

मुज़फ्फरनगर में 25 फरवरी 2026 को आयोजित रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम ने प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। शौर्य फार्म्स एंड बैंक्वेट हॉल, रुड़की रोड पर हुए इस भव्य आयोजन में शहर के प्रतिष्ठित सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ रोटेरियन डॉ ईश्वर चंद्रा, रीजनल कोर्डिनेटर अनिल सोबती, अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सचिव गौरव गुप्ता, अरुण खंडेलवाल, श्याम मल्होत्रा और पवन जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। आस्थाओं का पाठ चेतना सेठी ने किया, जबकि संचालन अपने चुटीले अंदाज़ में राजेंदर सिंघल ने संभाला। रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में हास्य और कविता का संगम कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे मुंबई से आए

Read More »

एयरलाइन टिकट रिफंड नियम से यात्रियों को राहत, 14 दिन में रिफंड

एयरलाइन टिकट रिफंड नियम में अहम संशोधन करते हुए विमानन नियामक डीजीसीए ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अब यात्री हवाई टिकट बुकिंग के 48 घंटे के भीतर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के टिकट रद्द या बदल सकते हैं, बशर्ते निर्धारित शर्तें पूरी हों। संशोधित नियम 24 फरवरी को जारी किए गए। यात्रियों की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, क्योंकि पहले समय पर रिफंड नहीं मिलने की समस्या सामने आ रही थी। क्या है नया एयरलाइन टिकट रिफंड नियम? एयरलाइन टिकट रिफंड नियम के तहत: बुकिंग के 48 घंटे के भीतर टिकट रद्द या संशोधित किया जा सकेगा। संशोधित उड़ान के लिए सामान्य प्रचलित

Read More »

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी, होली से पहले झटका

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी होने से इस बार होली पर हजारों राज्यकर्मियों की परेशानी बढ़ गई है। शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि 10 मार्च तक संपत्ति का ब्योरा देने के बाद ही जनवरी और फरवरी का वेतन जारी किया जाएगा। मुख्य सचिव एसपी गोयल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। 10 मार्च तक संपत्ति विवरण अनिवार्य योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सभी राज्यकर्मियों को अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया था। तय समयसीमा बीत जाने के बाद भी करीब 47 हजार कर्मचारियों ने अपनी

Read More »