टाउनहाल के बाहर सौन्दर्यकरण पर 70 लाख खर्च करेगी पालिका

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् ने शहरी विकास का नया खाका खींच लिया है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप शहर में विकास की नई तस्वीर बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इनमें टाउनहाल के बाहर से हटाये गये चाट बाजार के स्थान पर सौन्दर्यकरण के लिए 70 लाख रुपये खर्च करने की योजना बनाई गई है। इसके अलावा शहर में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए तीन साल के लिए नई कंपनी को सवा लाख रुपये प्रति माह की दर से तय खर्च पर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के साथ ही सफाई कार्य के निर्णय को भी जारी एजेंडे पर तीन जून को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में हरी झण्डी दी जायेगी।

143 प्रस्ताव वाला बड़ा एजेंडा जारी,  सफाई व्यवस्था पर बड़ा निर्णय

शहरी विकास के लिए नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कुछ महत्वपूर्ण कार्ययोजना बनाई है, जिसको लेकर पालिका बोर्ड की सहमति प्राप्त करने के लिए अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने 143 प्रस्ताव वाला बड़ा एजेंडा जारी किया है। इस पर चर्चा के लिए तीन जून को प्रातः 11 बजे टाउनहाल सभाकक्ष में बोर्ड मीटिंग बुलाई गई है। इस एजेंडे में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल किये गये है, जिसमें शहरी सफाई व्यवस्था को अनुबंध के आधार पर नई कंपनी के साथ मिलकर और सुदृढ़ बनाने का काम भी शामिल है। इस बार पालिका ने नई कंपनी जेएस एनवायरो सर्विस प्रा.लि. दिल्ली के साथ तीन साल के लिए करार किया है। इसके लिए पालिका प्रत्येक माह 1.25 लाख से ज्यादा धनराशि खर्च करने जा रही है। पूरे तीन साल के लिए पालिका कंपनी को 45.16 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान करेगी। इसका अनुमोदन बोर्ड में किए जाने के साथ ही नई कंपनी कार्य शुरू कर देगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शुरू हुआ पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान

कांवड़ यात्रा में 150 सफाई कर्मचारी तैनात करेगी पालिका

श्रावण मास की शिवरात्रि के अवसर पर शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के लिए विभिन्न प्रकार की तैयारियों और कार्यों के प्रस्ताव भी इस एजेंडे में शामिल किये गये हैं। इसमें कांवड़ कंट्रोल रूम, 150 सफाई कर्मियों की तैनाती, कांवड़ मार्ग पर इमरजेंसी लाइट, खोया पाया केन्द्र, दिशा सूचक बोर्ड और बैनर लगाने के साथ ही अन्य कार्य शामिल हैं। इस बोर्ड बैठक में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने टाउनहाल के सामने से हटाये गये चाट बाजार वाले स्थान के सौन्दर्यकरण का प्लान भी किया है, इसके लिए निर्माण विभाग की ओर से 70 लाख रुपये व्ययानुमान बनाया गया है। साथ ही टाउनहाल परिसर में महाराज अग्रसैन प्रतिमा स्थापना के लिए नया स्थल बनाने, वाहन पार्किंग की ई निविदा, पेयजलापूर्ति सुधार के लिए अनेक कार्यों के साथ ही 10 नये आरओ वाटर कूलर की स्थापना करने का प्रस्ताव भी इस बोर्ड बैठक में लाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  स्वच्छता को अपनाना ही सच्ची देशभक्तिः मीनाक्षी स्वरूप

सभी के हितों का रखा ध्यान, कर्मचारियों को मिलेगा महंगाई भत्ता

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कर्मचारियों के हितों को लेकर भी कई प्रस्ताव इसमें शामिल किये हैं, जिसमें कर्मचारी संगठनों की मांग को देखते हुए कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के लिए दस लाख रुपये से अधिक का भुगतान भी पालिका करने जा रही है। साथ ही चिकित्सा प्रतिपूर्ति से जुड़े कई प्रस्तावों को इसमें लाया गया है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने प्रस्तावित बोर्ड बैठक को लेकर कहा कि तीन जून को होने जा रही इस बैठक में हमने शहर के हित को देखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये है, सबसे बड़ा प्रस्ताव सफाई व्यवस्था के लिए नई कंपनी के निर्धारण के साथ ही टाउनहाल के सौन्दर्यकरण को लेकर है, पेयजलापूर्ति की व्यवस्था को सुधारने के लिए अनेक प्रस्ताव लाये गये हैं। कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए होने वाले कामकाज को लेकर बोर्ड निर्णय लेने जा रहा है। बैठक होने के बाद शहरी विकास को रफ्तार मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा सामाजिक एकता का विराट उत्सवः मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हमलों के विरोध में शिवसेना शिंदे में

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »