पड़ौसी ने की बच्चे की गला रेतकर हत्या

मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र के बजहा गांव में एक आठ वर्षीय बालक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने बालक का गला रेतने के बाद गला जमीन के अंदर गढ्ढा खोदकर मिट्टी में दफन कर दिया था।

जानकारी के अनुसार, बजहा दलित बस्ती के आशु (10) पुत्र सचानू रविवार की शाम चार बजे बकरी चराने निकला था। देर शाम तक जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। लोगों ने बताया कि गांव के पीछे बरम बाबा मंदिर के पास गैस एजेंसी के पास में बकरी चरा रहा था। परिजन खोजते हुए जब 10 बजे रात वहां पहुंचे तो देखा कि एक गढ्ढे में बच्चे को मिट्टी से ढका गया है। ऊपर बबूल के पेड़ की छोटी डाल डाल दी है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसको लेकर परिजनों सहित ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर तीन घंटे तक प्रदर्शन करते रहे। सुबह लगभग चार बजे पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के समझाने पर शव को पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए सौंपा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर की सड़कों के बाद अब घरों में लगे कूड़े के ढेर

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि लापता बच्चे का ही पड़ोसी हिमांशु उपाध्याय जिसका मकान उस बच्चे के मकान से 100 मीटर की दूरी पर है, उसने ही धारदार हथियार से बच्चे पर वार किया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को छिपा दिया। घटना का कारण ये पता चला कि सुबह में खेल-खेल में ही बच्चे नें उसके ऊपर ईंट मार दिया था, जिससे हिमांशु आक्रोशित होकर इस घटना को अंजाम दिया। थाना कछवां पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर आलाकत्ल बरामद किया गया।

इसे भी पढ़ें:  सरकारी जमीन पर काट दिए प्लॉट, एसडीएम जानसठ ने चलवा दिया बुलडोजर

Also Read This

मुजफ्फरनगर-बकरी के बच्चे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

गांव मखियाली में मामूली बहस के बाद आमने-सामने आये लोग, खूब चले लाठी-डंडे, कई लोग हुए घायल मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव मखियाली में बकरी के बच्चे को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। अचानक भड़की हिंसा से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर की सड़कों के बाद अब घरों में लगे कूड़े के ढेरप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बकरी के बच्चे को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़

Read More »