कवाल कांड-भड़काऊ भाषण केस में कोर्ट में पेश हुए पूर्व मंत्री संजीव बालियान

मुजफ्फरनगर। साल 2013 में हुए कवाल कांड के बाद आयोजित हुई नंगला मंदौड़ पंचायत में भड़काऊ भाषण देने के मामले में मंगलवार को विशेष अदालत में तारीख तय होने के कारण पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान सहित कई आरोपी पेश हुए, लेकिन सभी आरोपियों के पेश नहीं होने के कारण कोर्ट में आज भी आरोप तय नहीं हो पाये और इस मामले में आरोप तय करने के लिए कोर्ट ने 3 जनवरी की तिथि मुकर्रर कर दी ह।

इसे भी पढ़ें:  कार चालक ने विक्की सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, एम्स में हुई मौत

साल 2013 में जानसठ क्षेत्र के गांव कवाल में शाहनवाज की हत्या कर भाग रहे सचिन और गौरव को भीड़ ने पीटकर मार दिया था। इसके बाद नंगला मंदौड़ में बड़ी पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें भड़काऊ भाषण देने और निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के मामले में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान, पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, सांसद हरेन्द्र मलिक, साध्वी प्राची, पूर्व विधायक उमेश मलिक, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, पूर्व मंत्री अशोक कटारिया, पूर्व विधायक अशोक कंसल, भाजपा नेता यशपाल पंवार, बिट्टू सिखेडा आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसकी सुनवाई विशेष एमपी एमएलए कोर्ट में चल रही है। मामले में आरोप तय होने हैं।

इसे भी पढ़ें:  गौ सेवा-पर्यावरण संरक्षण को समर्पित सीएम योगीः कपिल देव

मंगलवार को विशेष अदालत के पीठासीन अधिकारी देवेन्द्र कुमार फौजदार के समक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, पूर्व भाजपा सांसद भारतेन्दु सिंह, साध्वी प्राची, पूर्व भाजपा विधायक उमेश मलिक, अशोक कंसल, बिट्टू सिखेडा, पूर्व भाजपा सांसद सोहनवीर सिंह, सांसद हरेन्द्र मलिक आदि कोर्ट में पेश हुए, लेकिन सभी आरोपियों के पेश न हो ने पर आज भी आरोप तय नहीं हो सके। विशेष अदालत के पीठासीन अधिकारी देवेन्द्र कुमार फौजदार ने सुनवाई 3 जनवरी 2025 तक स्थगित कर दी। आज यूपी सरकार में मंत्री कपिल देव, पूर्व मंत्री अशोक कटारिया, पूर्व मंत्री सुरेश राणा कोर्ट में पेश नहीं हो पाये। उनके अधिवक्ता ने हाजिरी माफी पेश की। 

इसे भी पढ़ें:  अचानक लगे कैंटर के ब्रेक, डीजे और जनरेटर में दब गए कांवडिए, एक की मौत

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  गौ सेवा-पर्यावरण संरक्षण को समर्पित सीएम योगीः कपिल देवगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और

Read More »