मेरठ कैंट रेलवे स्टेशन पर सेना के जवान ने कार प्लेटफॉर्म पर चढ़ा दी, मचा हंगामा

मेरठ कैंट रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात एक अजीबोगरीब घटना सामने आई जब सेना के एक जवान ने जल्दबाजी में अपनी कार सीधे प्लेटफार्म पर चढ़ा दी। अचानक प्लेटफॉर्म पर तेज रफ्तार कार देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे और चीखने-चिल्लाने की आवाजें गूंजने लगीं।

घटना शुक्रवार रात करीब 7:20 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार चालक तेजी से प्लेटफॉर्म पर घुसा और लंबे समय तक कार दौड़ाते रहा। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद रेलवे पुलिस व स्टेशन स्टाफ ने उसे पकड़ लिया।

इसे भी पढ़ें:  जवाबदेह शासन देना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकताः कपिल देव

पूछताछ में युवक की पहचान सेना के जवान के रूप में हुई है, जो कि मूल रूप से बागपत जिले का रहने वाला है और वर्तमान में दिल्ली में तैनात है। जवान ने बताया कि उसके कुछ रिश्तेदारों को दिल्ली जाना था और जैसे ही वह स्टेशन पहुंचा, सामने से ट्रेन आती दिखी। ट्रेन छूटने के डर से उसने कार को प्लेटफॉर्म पर सीधे ट्रेन के पास तक ले जाने की कोशिश की, ताकि उसके रिश्तेदार समय पर सवार हो जाएं। रिश्तेदार ट्रेन पकड़ने में कामयाब रहे।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने किया मध्य प्रदेश के ग्लोबल स्किल पार्क का निरीक्षण

पुलिस ने आरोपी जवान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी कार पर अंग्रेज़ी में ‘फौजी’ लिखा हुआ था, जिससे उसकी पहचान हुई।

रेलवे अधिकारियों ने घटना को गंभीर सुरक्षा उल्लंघन मानते हुए इसकी विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। गनीमत रही कि इस पूरी घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी का माहौल देर तक बना रहा।

इसे भी पढ़ें:  तमिलनाडु के किसान आंदोलन को समर्थन, राकेश टिकैत पहुंचे कोयम्बटूर

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  देवी-देवताओं के चित्र वाला कागज नैपकिन के रूप में इस्तेमाल करने पर भड़क उठे बजरंगी, होटल मालिक अरेस्टगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह

Read More »