अब विभाग के बाबू के खिलाफ सड़कों पर उरते पीआरडी जवान

मुजफ्फरनगर। डूयटी पत्र में पीआरडी जवान के बजाये गार्ड लिखने के विरोध में विकास भवन में रविवार को जोरदार प्रदर्शन करने वाले पीआरडी जवान सोमवार को भी सुबह सड़कों पर उतरे नजर आये। इस बार उनका गुस्सा युवा कल्याण विभाग के कार्यालय विकास भवन में कार्यरत बाबू और वहां पर ड्यूटीरत एक जवान के खिलाफ बना हुआ था। पीआरडी जवानों ने जुलूस निकालकर डीएम दफ्तर पर पहुंचने के बाद प्रदर्शन के उपरांत डीएम के नाम एक ज्ञापन दिया।

पीआरडी के जवान इन दिनों पूरी एकजुटता के साथ आंदोलन की राह पर है। सोमवार को भी भारी संख्या में पीआरडी जवानों ने सड़कों पर आकर अव्यवस्थाओं के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट किया। पीआरडी के जवान सवेरे जीआईसी मैदान पर एकत्र हुए और इसके बाद जुलूस के रूप में वो कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने प्रदर्शन करने के उपरांत डीएम के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को सौंपा। पीरआरडी जवानों ने आरोप लगाया कि युवा कल्याण विभाग अधिकारी के कार्यालय में कार्यरत प्रधान सहायक विकास विभाग यशपाल सिंह और वहां ड्यूटी पर लगाया गया पीआरडी जवान कपिल दूसरे जवानों का उत्पीड़न कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू अराजनैतिक के आंदोलन की बड़ी जीत-मुजफ्फरनगर में बाहरी कूड़े के परिवहन पर रोक

उन्होंने कहा कि ये लोग पीआरडी ड्यूटी में खुला भ्रष्टाचार कर रहे हैं। इनके खिलाफ कई स्तरों पर शिकायतें की जा चुकी है किन्तु आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। कहा गया कि पीआरडी कपिल कुमार की ड्यूटी विकास भवन सुरक्षा में लगी थी, लेकिन विकास भवन परिसर में ड्यूटी न कर कपिल कुमार को कार्यालय में लगा दिया गया, जो अवैध है। इसको अब भुगतान करने की तैयारी है। इसी प्रकार यशपाल भी अपने पद का अनुचित लाभ उठाकर उत्पीड़न करते हुए भ्रष्टाचार कर रहा है। पीआरडी जवानों ने डीएम से जांच करते हुए दोनों को वहां से हटाये जाने की मांग की है।

यशपाल को उनके मूल विभाग में तैनात किये जाने की मांग की गई है। आरोप है कि यशपाल द्वारा ही विभागीय अधिकारी से यह आदेश करा दिया गया है कि बिना अनुमति के कोई भी पीआरडी जवान विकास भवन में प्रवेश तक नहीं करेगा। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से विनोद कुमार, ब्रजेश, रामफल, रविन्द्र, सुनीता, सुन्दर लाल, तारावती, राजमौनी, प्रवीण कुमार, ज्योति, फुपेन्द्र कुमार, अंकुर शर्मा, अरविन्द, बाबूराम, बिजेन्द्र, ब्रज भूषण, राजेश कुमार, अनिल कुमार, असगर, योगेश कुमार, राजीव कुमार, सौराज सिंह आदि पीआरडी जवान शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  रामराज में सरेआम गोली मारकर युवक की हत्या

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  केशव प्रसाद का दौरा निरस्त, भाजपा के सभी कार्यक्रम रद्दजनसंपर्क अभियान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »