ओलंपिक पदक विजेता मुजफ्फरनगर की बेटी प्रीति का स्वप्निल स्वागत

मुजफ्फरनगर। पेरिस में हाल ही में सम्पन्न हुए पैरालंपिक गेम्स-2024 में दो कांस्य जीतकर इतिहास रचने वाली मुजफ्फरनगर जनपद की बेटी भारतीय एथलीट प्रीति पाल का स्वप्निल स्वागत हुआ। यूपी गेट से उनके पैतृक गांव तक जगह जगह लोगों ने फूलों की बारिश कर अपनी इस बेटी का स्वागत किया। अपने इस ऐतिहासिक स्वागत से प्रीति पाल और उनके परिजन भी अभिभूत नजर आये। शहर पहुंचने पर प्रीति ने परिजनों के साथ शिव चौक पर माथा टेककर भगवान शिव शंकर का आशीर्वाद लिया और फिर समाज की देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक पर पहुंचकर उनको नमन करते हुए पुष्प अर्पित किये। प्रीति पाल ने अपनी इस जीत को देशवासियों की दुआओं का असर बताया।

पेरिस में आयोजित हुए पैरा ओलंपिक गेम्स 2024 में मुजफ्फरनगर जनपद की मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले गांव हाशमपुर के एक साधारण किसान परिवार की बेटी प्रीति पाल ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। सबसे पहले प्रीति ने ट्रैक स्पर्धा की 100 मीटर (टी-35) कैटेगरी रेस में भारतीय एथलीट टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। प्रीति इस प्रदर्शन के साथ ही पैराओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई। इसके बाद अगले मुकाबले में प्रीति पाल ने 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में भी अपने प्रदर्शन को दोहराया ओर पैरा ओलंपिक में लगातार दूसरा कांस्य पदक जीतकर नया रिकॉर्ड कायम किया।

इसे भी पढ़ें:  10वीं की परीक्षा में फेल हो जाने पर छात्र की आत्महत्या


प्रीति पाल के इस प्रदर्शन के बाद से ही जनपद में हर्ष का माहौल बना हुआ है। अखिल भारतीय पाल महासभा ने बैठक कर प्रीति पाल के जनपद आगमन पर भव्य स्वागत का ऐलान कर दिया था। महासभा के जिलाध्यक्ष शिवकुमार पाल, अमरनाथ पाल आदि के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रीति पाल के दिल्ली से मुजफ्फरनगर आगमन पर एक यादगार स्वागत किया गया। सबसे पहला स्वागत प्रीति पाल के दिल्ली से यूपी गेट गाजियाबाद पहुंचने पर किया गया। यहां से एक लम्बे जुलूस के साथ वो मुजफ्फरनगर की ओर आगे बढ़ी तो भंगेला चेक पोस्ट पर पाल समाज के सैंकड़ों लोगों और खेल प्रेमियों ने प्रीति पाल का दिल खोलकर स्वागत किया। प्रीति पाल को समाज की ओर से पगडी पहनाई गई और जगह जगह उन पर फूलों की बारिश हुई। दोपहर बाद बारिश के बीच ही प्रीति पाल मुजफ्फरनगर शहर में अपने बड़े काफिले और हजारों लोगों की भीड़ के साथ प्रवेश कर गई। वो सबसे पहले शिव चौक पहुंची और यहां स्वागत के बाद गाड़ी से उतरकर उन्होंने अपने परिजनों और मित्रों के साथ भगवान शिव की आराधना करते हुए पूजा की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां से उनका काफिला अस्पताल चौराहे पर स्थित देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक पर पहुंचा। प्रीति पाल ने देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा को नमन करते हुए उनको पुष्प अर्पित किये और फिर उनका काफिला आगे बढ़ गया।

इस दौरान पाल महासभा के शिव कुमार पाल ने कहा कि प्रीति ने अपने असाधारण प्रदर्शन और प्रतिभा की बदौलत देश की झोली में एक नहीं बल्कि दो कांस्य पदक डाले, यह जीत इसलिए भी विशेष हो जाती है क्योंकि प्रीति पाल पैरालंपिक के इतिहास में एथलेटिक्स में भारत की और से पदक जीतने वाली प्रथम महिला बनी है। मुझे यह बताते हुए खुशी और गौरव की अनुभूति हो रही है कि अब हमारे क्षेत्र की पहचान प्रीति पाल से होगी, जिन्होंने युवाओं के लिए आदर्श के नये कीर्तिमान स्थापित किए हैं और कैसे अपने सपनों को जटिल परिस्थितियों में सच किया जाता है इसकी एक नई परिभाषा लिख दी है। प्रीति पाल को जीत से पूरे देश, जनपद और समाज में हर्ष और गौरव का वातावरण है। एक छोटे से गांव के किसान परिवार की बेटी प्रीति पाल ने पेरिस में हो रहे पैरा पैरालंपिक गेम्स में देश का मान बढाया वो सभी को प्रेरित करने वाली है। आज दो ओलंपिक मैडल प्राप्त करने वाली प्रीति की कहानी बेहद ही संघर्ष भरी है। 10 साल तक सेरेब्रल पाल्सी बीमारी से लड़ने के बाद आज प्रीति ने इतिहास रच दिया है। समाज को इस बेटी पर गर्व है।

इसे भी पढ़ें:  अनैतिक सम्बंधों की बलि चढ़े मासूम-अपने कलेजे के टुकड़ों को मां ने दिया जहर


प्रीति पाल के स्वागत का यह सिलसिला देर शाम तक उनके पैतृक गांव पहुंचने के दौरान चलता रहा। देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक के बाद भोपा रोड विश्वकर्मा चौक, शहीद प्रेमपाल चौक कूकड़ा, गांव बिलासपुर, भिक्की चौराहा, बेहड़ा सादात मैन रोड, खुजेड़ा, जटवाड़ा, तालडा से जानसठ मोड़ होते हुए सिलारपुर, सम्भलहेड़ा, मीरापुर मैक्स मिलियन रेस्टोरेंट, गांव कैथोड़ा, पूठी इब्राहिमपुर, रामराज होते हुए पैतृक गांव हासमपुर पहुंची और जगह जगह प्रीति पाल पर लोगों ने फूलों की बारिश कर इस बेटी का स्वप्निल स्वागत किया। इस दौरान मुख्य रूप से पाल महासभा जिलाध्यक्ष शिवकुमार पाल, अमरनाथ पाल, सुभाष पाल, अनिल पाल, सुनील पाल, देशपाल, विनय प्रमुख, रामनिवास पाल, टीटू रमन पाल, रमेश चंद पाल, पुष्पांकर पाल, पप्पू जगदीश पाल, मदन प्रधान, सतेंद्र लोढ़ा, रविंद्र पाल, प्रमोद पाल, हमेंद्र पाल, पवन पाल, पवित्र पाल, राजवीर पाल, मोनू पाल, मांगेराम पाल, कंवर पाल, संदीप पाल और राजकुमार सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  कोल्ड-डे पर ठिठुराया मुजफ्फरनगर, ठंड से कांपे हाड़

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  जड़ौदा में पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्यागर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में

Read More »