MUZAFFARNAGAR-भाकियू की आवाज पर किसानों ने किया मुख्यालय का घेराव

मुजफ्फरनगर। गन्ना मूल्य का भुगतान, बिजली बिल, गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी समेत किसानों की विभिन्न समस्याओं के निदान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के शीर्ष नेतृत्व के आह्नान पर मंगलवार को गांव देहात से किसानों का पूरा रैला भाकियू पदाधिकारियों के साथ जिला मुख्यालय पर उमड़ पड़ा। किसानों ने गन्ने की फसल को साथ लेकर शहर में जुलूस निकाला और इसके बाद कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए डीएम कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दिया गया। यहां पर जिलाध्यक्ष के साथ किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिये गये। साथ ही किसान नेताओं ने भाजपा सरकारों पर किसानों के हितों और उनकी परेशानियों से मुंह मोड़ने तथा अनदेखा करने के आरोप लगाते हुए अनेक सवाल उठाये। भाकियू के युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत भी धरने पर किसानों का उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंचे। बाद में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

पूर्व घोषणा के अनुसार मंगलवार को गांव देहात का किसान भाकियू नेताओं के साथ जिला मुख्यालय की ओर कूच करता नजर आया। सवेरे भयंकर कोहरे और शीतलहर के बीच ही किसान अपने वाहनों पर सवार होकर शहर पहुंचे और यहां महावीर चौक स्थित भाकियू कार्यालय पर उन्होंने अपनी आमद दर्ज कराई। यहां से सभी किसान जिलाध्यक्ष नवीन राठी के नेतृत्व में जुलूस के रूप में पैदल ही नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम दफ्तर पर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान यहां पर किसान नेताओं ने गन्ना मूल्य भुगतान, हिंडन और काली नदियों के दूषित जल से फैल रही बीमारी, सिंचाई विभाग का टेल तक पानी न देना, बिजली विभाग की तानाशाही, 41 दिन से किसान नेता डल्लेवाल की भूख हड़ताल, एमएसपी की कानूनी गारंटी, नई कृषि नीति आदि मुद्दों को लेकर भाजपा की यूपी और केन्द्रीय सरकार को पूरी तरह से निशाने पर रखा।

भाकियू के जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर सिसौली किसान भवन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सात जनवरी को देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया था। इसी कड़ी में मंगलवार की सुबह से ही किसान अपने वाहनों से जिला मुख्यालय का घेराव करने के लिए निकल पड़े थे। धरने को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज प्रदेश और देश की सरकारें किसानों के हितों और उनके दुख दर्द से कोई भी सरोकार नहीं रख रही हैं। किसानों के हितों को लेकर काम करने का ढिंढोरा पीटा जा रहा है, जबकि किसानों को उनकी फसल का दाम भी सरकार दिलाने में विफल है।

आज पूरे देश का किसान समस्याओं का निदान नहीं होने के कारण सड़कों पर आकर धरना प्रदर्शन कर रहा है। ये सरकार का फेलियर है। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की खातिर भाकियू अपना आंदोलन और संघर्ष जारी रखेगी। किसानों की बात नहीं मानी गई तो किसान बेमियादी आंदोलन करने को भी विवश हो जायेगा। धरने के बाद भाकियू जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया गया। इसमें गन्ना मूल्य घोषित कराने, गन्ना मूल्य वृ(ि, गन्ने का अविलंब भुगतान, बिजली संबंधित समस्याएं, भूमि अधिग्रहण संबंधित समस्याएं, देश में नई कृषि नीतियों को लागू करने, जैसी समस्याओं को उठाते हुए सरकार से किसान हित में जल्द निर्णय करने की मांग की गई।

इसे भी पढ़ें:  छपार में पशु चोर से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से हुआ घायल

भोपा थाने में भाकियू का धरना, पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के द्वारा जहां मंगलवार को किसानों की समस्याओं को उठाते हुए जिला मुख्यालय पर घेराव प्रदर्शन किया गया, वहीं भाकियू नेताओं ने ही ग्रामीणों का बिना वजह उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए भोपा थाने का घेराव कर थाने में ही धरना जमा लिया। इसको लेकर हलचल मची रही। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष अनुज राठी, जिला सचिव बिट्टू प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों और यूनियन कार्यकर्ताओं के द्वारा मंगलवार को भोपा थाने पर धरना दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनपद में पुलिस का रवैया किसानों के प्रति ठीक नहीं है। बेवजह लोगों को हिरासत में लेकर उत्पीड़न किया जाता है और झूठे मामलों में उनको फंसाया जा रहा है। इस दौरान किसान नेता अनुज राठी ने बताया कि भोपा क्षेत्र के गांव रहमतपुर निवासी एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर उस पर थर्ड डिग्री का प्रयोग कर उत्पीड़न किया गया। इसके साथ ही पुलिस ने ग्रामीणों के साथ भी अभद्रता की। इन मामलों के साथ ही अन्य समस्याओं को लेकर ही आज किसानों और ग्रामीणों के साथ भोपा थाने का घेराव किया गया। भोपा थाना प्रभारी ने किसान नेताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो धरने पर जमे रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नवरात्रि के साथ मनेगा मन की बात के दस साल का जश्न

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  झांसी में फसल बर्बाद होने से किसान

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा-सम्प्रदायिक सौहार्द्र की चमक से रोशन यूपी बॉर्डरफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  बरेली में सपा नेताओं के दो मैरिज हॉल पर दो दिन तक बुलडोजर एक्शन, 50 लोग बेघरइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा-सम्प्रदायिक सौहार्द्र की चमक से रोशन यूपी बॉर्डरलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य

Read More »