जन्मोत्सव पर आकर्षक बैंडबाजों और मनोरम झांकियों के साथ निकाली गई बाला जी महाराज की विशाल एवं भव्य शोभायात्रा, जय श्रीबाला जी के उद्घोष से गूंज उठा देवबंद

देवबंद।  21 वें श्रीबालाजी जन्मोत्सव के उपलक्ष में देवबंद नगर में आकर्षक बैंडबाजों, सुंदर व मनोरम झांकियों व कीर्तन मंडलियों के साथ विशाल एवं भव्य शोभायात्रा बडे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण श्री बालाजी

महाराज का स्वर्णिम रथ रहा। जिसे श्रद्धालु व भक्तजन रस्सों की मदद से खींचकर चल रहे थे। स्वर्णिम रथ के आगे कीर्तन मंडलियां बाबा के भजनों का विशेष गुणगान करते हुए चल रही थी। श्री बालाजी धाम सेवा समिति ट्रस्ट देववृन्द के तत्वावधान में आयोजित शोभायात्रा के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह रहे।

इसे भी पढ़ें:  ज्योति हास्पिटल ने अपनी स्थापना की 40वीं वर्षगांठ मनाई

शोभायात्रा में भैरव बाबा, प्रेतराज सरकार, गणेश जी महाराज आदि की सुंदर व मनोरम झांकियां और श्रीबालाजी महाराज का स्वर्णिम रथ श्रद्धालुओं के आकर्षण का विशेष केंद्र रहे। स्वर्णिम रथ को श्रद्धालु रस्सों द्वारा हाथों से खींचकर चल रहे थे। शोभायात्रा रामलीला मैदान स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर देवबंद से आरंभ होकर एमबीडी चौक, मोहल्ला नेचलगढ़, शास्त्री चौक, सुभाष चौक, रेलवे रोड और मेन बाजार से होते हुए श्रीराधा बल्लभ मंदिर पहुंची वहां पर पूजा-अर्चना के बाद वापस श्री

इसे भी पढ़ें:  23 फरवरी को एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र शिविर

बालाजी धाम मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात रही।

इस अवसर पर गुरू जी राजीव कुमार गोयल, पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, सभासद अर्जुन सिंघल, पूर्व सभासद विनय कुच्छल, भाजपा नगराध्यक्ष अरूण गुप्ता,श्री बालाजी धाम सेवा समिति ट्रस्ट देववृन्द के अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता (दूनवैली), महामंत्री विजय मंगल, कोषाध्यक्ष हरिकिशन सिंघल, उपाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, मंत्री मनोज गर्ग, सह कोषाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, नरेंद्र त्यागी, पंकज अग्रवाल, पंकजराज अग्रवाल, शिवकुमार वर्मा, दीपक गर्ग, रविंद्र चौधरी, अनुराग सिंघल, अनुज गर्ग, राजेश अजमानी, नरेश शर्मा

इसे भी पढ़ें:  मूसलाधार बारिश-चरथावल थाने की छत ढही, किसान नेता की कार पर पेड़ गिरा

योगेंद्र गोयल, आशुतोष गुप्ता, राधेश्याम गर्ग, प्रवीण गोयल, अशोक गुप्ता, अमित सिंघल एडवोकेट, विपिन गर्ग, अजय गर्ग, शिक्षक मोहित आनंद, विशाल गर्ग, निखिल अग्रवाल, गगन मित्तल, राजू सैनी, वैभव अग्रवाल आदि शामिल रहे।

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  PALIKA-बकरीद पर पानी की रहेगी निर्बाध आपूर्ति, नहीं होगा शट डाउनगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य

Read More »