MUZAFFARNAGAR-ऑपरेशन सिंदूर-सभी ने किया सेना के शौर्य को सलाम

मुजफ्फरनगर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना की तीनों इकाईयों द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ किये गये संयुक्त अभियान ऑपरेशन सिंदूर की सराहना हर कोई कर रहा है। पाकिस्तान और उसके द्वारा पोषित आतंकवाद को नेस्तानाबूद करने वाली इस कार्यवाही के उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, सपा सांसद हरेंद्र मलिक और भाकियू नेता राकेश टिकैत ने भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करते हुए कहा कि हमें अपनी सेना पर गर्व है। इसके साथ ही अन्य लोगों ने खुशी जताई है।


बुधवार की सुबह जैसे ही मीडिया के जरिये पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना की कार्यवाही की खबर आई, तो हर तरफ हर्ष नजर आया। सोशल साइट पर भी सेना के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लोग गर्व की अनुभूति कर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। ऐसे में राजनेता भी पीछे नहीं रहे। समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक ने सोशल साइट फेसबुक पर वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कहा कि हमें अपनी सेना पर गर्व है। हम उनके पराक्रम और साहस को नमन करते हैं। आतंक के खिलाफ हमारी सेना जिस तरह डटी है, वह पूरे देश को गौरवान्वित करता है। सांसद ने कहा कि सेना पर नाज है। पाकिस्तान को सबक सिखाया जाना चाहिए। उन्होंने फेसबुक पर किए पोस्ट में कहा कि भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर आतंक पर कड़ा प्रहार किया है। कहा कि हमारी एकता, अखंडता और संप्रभुता पर प्रहार करेंगे तो हमें एकजुट होकर मुंह तोड़ जवाब देना आता है। आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में 140 करोड़ भारतवासी भारतीय सेना और सरकार के साथ खड़े है।

इसे भी पढ़ें:  मारपीट प्रकरण में चरथावल चेयरमैन इस्लामुदीन गिरफ्तार


राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी वीडियो जारी की है। उन्होंने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की याद दिलाते हुए कहा कि उस वीभत्स हमले में 26 निर्दाेष पर्यटकों की निर्मम हत्या की गई थी। अब भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान स्थित 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर सख्त संदेश दे दिया है। उन्होंने कहा कि ईंट का जवाब अब पत्थर से नहीं, गोली से दिया जाएगा। कपिल देव अग्रवाल ने इस सर्जिकल ऑपरेशन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रणनीतिक सूझबूझ का परिणाम बताया और उन्हें बधाई दी। मंत्री ने कहा कि भारत अहिंसा का पुजारी जरूर है, लेकिन कमजोर या चुप बैठने वाला देश नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की सेनाएं पूरी तरह सक्षम हैं और देशवासियों को और भी सुखद परिणाम देखने को मिलेंगे। कहा कि हम किसी को छेड़ते नहीं हैं, लेकिन जो हमें छेड़ता है, उसे फिर छोड़ते भी नहीं हैं। सेना ने हमें गौरव से भर दिया है। हम छोड़ने वाले नहीं है। कोई देश की अस्तिमा के साथ कैसे खिलवाड़ कर सकता है। ये नया भारत है, घर में घुसकर मारेगा।

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने भी सोशल साइट एक्स पर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पोस्ट करते हुए इसे आतंकवाद के खिलाफ भारत सरकार का मुंहतोड़ जवाब बताया है। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने भी सेना की कार्रवाई को सही ठहराते हुए कहा कि गर्व है हमें अपने देश की सेना पर हमें गर्व है, पाकिस्तान से पनप रहे आतंकवाद को नेस्तानाबूद कर देंगे।

इसे भी पढ़ें:  सुसाइड स्पॉट से पिकनिक स्पॉट बनेगी मोती झील


उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा भी बुलंद किया। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने भी फेसबुक वॉल से पोस्ट करते हुए ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन कर इसके लिए हिंद और हिंद की सेना का जयकारा किया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने भी पोस्ट करते हुए गर्व की अनुभूति के साथ अपने संदेश में कहा कि छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं और भारत मां का जयकारा किया। 

इसे भी पढ़ें:  ललित मोहन ने शिवसेना के विद्यार्थी संगठन को दी नई शक्ति

Also Read This

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को ताल्हापुर तिराहे से दबोच लिया। आरोपी पर 17 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के तहत नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 17 फरवरी को अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दीपक निवासी गांव सहजवा थाना रामपुर मनिहारान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी दीपक को

Read More »

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव में विक्रम सिंह का संदेश

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव के दूसरे दिन खतौली में आयोजित सभा में समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। दानवीर ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए और उसे समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित रखना चाहिए। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वैदिक परंपरा के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हुआ। ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि साहित्य और संगीत से विहीन मनुष्य पशु के समान होता है। जिनके पास विद्या, तप, ज्ञान, गुण और धर्म नहीं है, वे इस पृथ्वी पर भार स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि जहां ब्रह्म शक्ति और शारीरिक शक्ति दोनों

Read More »

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर गन्ने की होली

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर मंगलवार को जनपद के विभिन्न गांवों में किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन असली के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग उठाई। गांव भदरोला, मंडावली रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मौजूदा गन्ना मूल्य उनके उत्पादन खर्च के अनुरूप नहीं है। इसे भी पढ़ें:  सुसाइड स्पॉट से पिकनिक स्पॉट बनेगी मोती झीलउनका कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में

Read More »

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला ने जनपद में सनसनी फैला दी है। थाना जनकपुरी क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अभ्युदय त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उसके पिता ने इसे हत्या करार देते हुए दो दोस्तों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ब्योम बिंदल के अनुसार, दो दिन पूर्व अभ्युदय त्यागी का शरीर चकरहेटी गांव स्थित एक दूध की फैक्ट्री के पास संदिग्ध और बेहोशी की हालत में मिला था। इसे भी पढ़ें:  यूपी में 16 IPS के ट्रांसफर, सीओ सिटी व्योम बिंदल सहरानपुर के एसपी सिटी बनाए गएग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल

Read More »