बुढ़ाना में पुलिस-प्रशासन ने निष्पक्ष रहकर विश्वास जीताः हरेन्द्र मलिक

मुजफ्फरनगर। कवाल कांड के दौरान धारा 144 के उल्लंघन के मामले में सोमवार को कोर्ट में तारीख की पेशी पर पहुंचे सपा महासचिव एवं सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि बुढ़ाना में जो घटना घटित हुई वो दुखद है, लेकिन जिस प्रकार से जिले के अफसरों ने निष्पक्ष रहते हुए बिना किसी के दबाव में कार्यवाही करते हुए शांति बहाली के लिए त्वरित कदम उठाये वो सराहनीय है।

बुढ़ाना में जो कुछ भी हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण है, ऐसे में सबसे पहले मेरी जिम्मेदारी जिले को शांत रखने की है। वहां पर जो कुछ भी हुआ वो दुखद हुआ है। इस घटना में जिस प्रकार से जिले के अफसरों ने स्थिति को कंट्रोल करने के लिए जो सजगता और निष्पक्षता दिखाई, उसके लिए वो प्रशंसनीय है। घटना के बाद ही बुढ़ाना कस्बे के लोगों ने शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए पुलिस को जो सहयोग दिया, उससे ही बुढ़ाना में अमन लौट पाया है। जिले की जनता ने मुझे अमन और चैन स्थापित कराने के लिए वोट देकर चुना है।

इसे भी पढ़ें:  लापरवाही बरतने पर चेयरपर्सन मीनाक्षी ने सफाई नायक को हटाया

बुढ़ाना के नगरवासियों ने किसी को मध्यस्थ बनाये बिना ही वहां पर स्थिति को संभालने के लिए पुलिस और प्रशासन के अफसरों के साथ मिलकर काम किया है। बुढ़ाना में आज शांति है और इससे ज्यादा वो इस मामले में कुछ नहीं कह पायेंगे। उन्होंने मीरापुर उपचुनाव को लेकर कहा कि सर्वसमाज के हित के लिए सपा ने हमेशा काम किया है। इस सीट को भी सपा प्रत्याशी गठबंधन के साथ मिलकर जीतने का काम करेगी। बसपा-आसपा और औवेसी ने यहां पर मुस्लिम प्रत्याशी उतारा है, ऐसे में चार मुस्लिम प्रत्याशी होने पर सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि राजनीति में हिन्दू-मुस्लिम नहीं चलता है, काम के बल पर जनता अपना वोट देकर जनप्रतिनिधि चुनती है। ऐसे में मीरापुर उपचुनाव में भी जनता के समर्थन से सपा चुनाव जीत रही है। 

इसे भी पढ़ें:  ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  दोस्त की नाबालिग प्रेमिका को कर रहा था ब्लेकमेल, जंगल में काट दिया गलागर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ

Read More »