MUZAFFARNAGAR-शातिर बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, पांच गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। शाहपुर पुलिस की बदमाशों के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक बदमाश पुलिस कार्यवाही के दौरान गोली लगने के कारण घायल हो गया। पुलिस ने पकड़े गये बदमाशों के कब्जे एवं निशादेही से चोरी की 08 मोटरसाइकिल, 02 स्कूटी सहित अवैध शस्त्र और वाहनों का अन्य सामान बरामद किया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष थाना शाहपुर के नेतृत्व में बुधवार की देर रात्रि में थाना शाहपुर पुलिस की बरवाला रोड पर बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के 01 अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा 02 अभियुक्तों को कॉम्बिंग के दौरान पकड़ा गया। इन बदमाशों के कब्जे एवं निशादेही के आधार पर चोरी के दस वाहन बरामद किये गये हैं। पुलिस को बीती रात सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश क्षेत्र में आ रहे हैं। इस पर चैकिंग शुरू की गई तो बरवाला की तरफ से 01 मोटरसाइकिल पर सवार 03 व्यक्ति आते दिखाई दिए, रुकने का इशारा किया गया तो अचानक पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल सवारों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की निय़त से फायर करते हुए भागने लगे।

इसे भी पढ़ें:  स्वर्गीय नरेंद्र सैनी की सातवीं पुण्यतिथि पर कंबल वितरण

इसके बाद इनको घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में टीटू उर्फ सागर पुत्र भगवानदास निवासी बहरामपुर थाना जानी मेरठ घायल हुआ है। जबकि इसके साथी सादिक पुत्र शमशाद निवासी ग्राम बहरामपुर, शाहनवाज पुत्र सलाउद्दीन निवासी भोला मेरठ, शाहरुख पुत्र बिलाल निवासी ग्राम थिरोट थाना रोहटा मेरठ और मुन्ना पुत्र यासीन निवासी ग्राम भोला थाना जानी मेरठ को गिरफ्तार किया गया है। शातिर बदमाश टीटू 14 मुकदमे दर्ज पाये गये हैं। बताया कि ये सभी बदमाश शातिर किस्म के अन्तर्जनपदीय वाहन चोर प्रवृत्ति के अपराधी हैं, जिनके द्वारा जनपद गौतमबु( नगर, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर आदि जनपदों में वाहन चोरी की घटनाएं की गयी हैं। इनको पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष दीपक चौधरी, एसएसआई सुभाष यादव, एसआई गजेंद्र सिंह, हैड कांस्टेबल महेंद्र चौधरी, प्रेम चंद शर्मा, कांस्टेबल शिवम यादव, )तिक कुमार, सोनू कुमार, अनिल कुमार और नितेश कुमार शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  चेयरमैन को मिली और सुरक्षा, ईओ को देनी होगी हर प्रस्ताव की गारंटी

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  20 घंटे में पकड़ा गया 13.65 लाख और फार्च्युनर उड़ा ले

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »