सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर, गलत हरकत न करें

मुजफ्फरनगर। आगामी त्योहारों मोहर्रम और कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। बुधवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और सामाजिक लोग शामिल हुए।

शांति समिति की बैठक में मुस्लिम समुदाय के लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही, जिन्होंने त्योहारों के दौरान आम जनता की समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के सामने रखे। इसमें हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों की अनपुस्थिति को लेकर चर्चा होती रही। डीएम उमेश मिश्रा ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिजली, पानी, सड़क, डिवाइडर जैसी मूलभूत समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में मासूम बच्ची के साथ हैवानियत, मुस्लिम युवक गिरफ्तार , संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

बैठक में एसएसपी संजय वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी क्षेत्राधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने युवाओं को हिदायत देते हुए संयम व सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया या धार्मिक आयोजनों में भड़काऊ भाषण देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए अतिरिक्त रूप से 5 चीता मोबाइल पुलिस दल की ड्यूटी लगाई गई है। जिला पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की और कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने में सभी समुदायों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें:  नामचीन होटल के आलू पराठे में निकली हड्डी, छात्रों का हंगामा, दी तहरीर

बैठक में शहर काजी तनवीर आलम, शहर मुफ्ती जुल्फिकार अली, एडीएम प्रशासन संजय कुमार, एसपी देहात आदित्य बंसल, एसपी ट्रैफिक अतुल चौबे, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी, एसडीएम मोनालिसा जौहरी, सीओ सिटी राजू साव, सीओ सदर देवव्रत, सीओ नई मंडी रूपाली राव, सीओ जानसठ यतेन्द्र सिंह नागर, सीओ भोपा डॉ. रविशंकर मिश्रा, सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह, सीओ खतौली रामाशीष यादव, सीएफओ अनुराग सिंह, डीपीआरओ रेणु श्रीवास्तव, ईओ नगरपालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह, तहसीलदार सदर राधेश्याम गौड़, एडीपीआरओ धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी और सैंकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  शातिर चोरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

Also Read This

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »